गिद्धौर प्रखंड सह अंचल कार्यालय में जलजमाव को लेकर बीडीओ को लिखा पत्र - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

शनिवार, 3 अगस्त 2024

गिद्धौर प्रखंड सह अंचल कार्यालय में जलजमाव को लेकर बीडीओ को लिखा पत्र

गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui), 3 अगस्त 2024, शनिवार : गिद्धौर प्रखंड सह अंचल कार्यालय के मुख्य द्वार पर बरसात का पानी जमा हो जाने के चलते सरकारी पदाधिकारियों व कर्मचारियों के अलावा आम जनता को भी भारी परेशानी का सबब बन गया है। इस द्वार से होकर ही प्रखंड प्रमुख, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी, बीडीओ, सीओ सहित अन्य कर्मी अपने कार्यालय जाते हैं। बावजूद इसके जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं की गई है।
गिद्धौर प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में बारिश के कारण हुए जलजमाव को लेकर सामाजिक संस्था मिलेनियम स्टार फाउंडेशन के जमुई जिलाध्यक्ष अभिषेक कुमार झा ने गिद्धौर प्रखंड विकास पदाधिकारी को पत्र लिखा है। उन्होंने बीडीओ से जलनिकासी हेतु समुचित व्यवस्था की मांग की है।
वहीं गिद्धौर के लॉर्ड मिंटो टावर चौक सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर जलजमाव की समस्या से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Post Top Ad -