गिद्धौर डाइट में पटना से आए शिक्षकों के 6 दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ समापन - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शनिवार, 3 अगस्त 2024

गिद्धौर डाइट में पटना से आए शिक्षकों के 6 दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ समापन

गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui), 3 अगस्त 2024, शनिवार : जमुई जिला अंतर्गत गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण केंद्र में 6 दिवसीय एफएलएन प्रशिक्षण के लिए पटना से आए 219 शिक्षकों के बैच के प्रशिक्षण का शनिवार को समापन हुआ। ट्रेनिंग के दौरान शिक्षको ने काफी कुछ सीखा जिससे शिक्षक-शिक्षिकाएं अपने-अपने विद्यालयों में बच्चों के बीच नए तरीके से पठन-पाठन करवाएंगे।
इस मौके पर प्रशिक्षण केंद्र के प्रिंसिपल डॉ नावेद हसन व सहायक व्याख्याता सचिन कुमार भारती एवं रश्मि कुमारी द्वारा 219 शिक्षक-शिक्षिकाओं के बीच प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। प्रमाण पत्र पाकर प्रशिक्षण प्राप्त करने आए शिक्षक-शिक्षिका काफी उत्त्साहीत हुए।

प्रशिक्षण लेने आए शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बताया कि जमुई जिला प्राकृतिक वातावरण से भरा है। हमलोगों ने परिभ्रमण के दौरान काफी कुछ सीखा है। 
इस अवसर पर व्याख्याता स्वेता कुमारी, राजेश कुमार, डॉ सुधीर कुमार, वन्दना कुमारी, मोहिनी कुमारी, ज्योति कुमारी, शिक्षक आर्यन कुमार, आलिया फातमा, गौरव कुमार, दीपेश कुमार सहित सभी व्याख्याता, साधन सेवी एवं शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

Responsive Advertisement