गिद्धौर डॉट कॉम के रिपोर्टर विक्की की बहन का तिलकोत्सव संपन्न, शामिल हुए पत्रकार संघ के प्रखंड अध्यक्ष - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

मंगलवार, 9 जुलाई 2024

गिद्धौर डॉट कॉम के रिपोर्टर विक्की की बहन का तिलकोत्सव संपन्न, शामिल हुए पत्रकार संघ के प्रखंड अध्यक्ष

गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui), 9 जुलाई 2024, मंगलवार : गिद्धौर डॉट कॉम के जानेमाने युवा रिपोर्टर विक्की कुमार की बहन शिवानी का बीते सोमवार की देर रात तिलकोत्सव कार्यक्रम संपन्न हुआ। इसके लिए कन्या पक्ष के लोग प्रखंड के ही सेवा गांव पहुंचे। रिपोर्टर की बहन का रिश्ता सेवा गांव निवासी रंजीत रावत के पुत्र सोनू के साथ तय हुआ है।
PROMOTIONAL 
इस सुअवसर पर गिद्धौर पत्रकार संघ के अध्यक्ष आनंद कंचन सिंह भी सम्मिलित हुए और अपना आशीर्वचन दिया। उन्होंने बताया कि विक्की कुमार ने न्यूज रिपोर्टिंग के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। ऐसे में हमारा दायित्व है कि हर सुख–दुख में जिम्मेदारी के साथ खड़े हों।
इस मौके पर पत्रकार जितेंद्र कुमार पिंटू, सामाजिक कार्यकर्ता सुशांत साईं सुंदरम, नीतीश कुमार उर्फ सोनकी, प्रमोद कुमार, करमवीर कुमार, मंटू रावत, कृष्णा गुप्ता, सोनू कुमार, पंकज रावत, बीरेंद्र ठाकुर सहित अन्य गणमान्य एवं दोनों पक्षों के परिजन मौजूद रहे।

Responsive Advertisement