जमुई : साप्ताहिक रविवारीय यात्रा के क्रम में खैरमा स्थित फार्मेसी कॉलेज पहुंची साइकिल यात्रा - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

रविवार, 14 जुलाई 2024

जमुई : साप्ताहिक रविवारीय यात्रा के क्रम में खैरमा स्थित फार्मेसी कॉलेज पहुंची साइकिल यात्रा

जमुई/बिहार (Jamui/Bihar), 14 जुलाई 2024, रविवार : साइकिल यात्रा एक विचार द्वारा आयोजित होने वाले साप्ताहिक रविवारीय यात्रा के तहत 445वें यात्रा में सदस्य जमुई जिलांतर्गत खैरमा ग्राम स्थित फार्मेसी कॉलेज पहुंची।सदस्य शेषनाथ राय ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हेतु वृक्षारोपण ही एक मात्र उपाय है। संसार में मानव जनसंख्या की अचानक अतिशय वृद्धि हुई है। अतः भोजन हेतु खेती के लिए जंगलों की अंधाधुंध कटाई एवं आग लगाई है। अनेक देशों में जंगल की आग घरों तक पहुँच चुकी है। जंगली और हिंसक जानवर अब धीरे धीरे गाँवों तथा शहरों की तरह आ रहे हैं। बिहार के बगहा में जंगली बाघ मानव के पालतू पशुओं को अब शिकार बनाना शुरू कर दिया है।

पर्यावरण संतुलन हेतु जल, जंगल,जमीन,जानवर और जन का होना अनिवार्य है। यदि ऊपर के चारो सुरक्षित है तो पाँचवा जन भी बच सकेगा।अन्यथा प्राकृतिक आपदायें मानव को मौत के घाट उतार देगी। सदस्य हरेराम कुमार सिंह ने बताया कि 2024 के वर्षाकाल में बिहार राज्य में बज्रपात (ठनका) से 27 मानव काल के गाल में असमय चले गए। कुछ बच्चे भी पेड़ के नीचे झुलस गये।भोजपुर में स्कूल के निकट बज्रपात होने से 12 बच्चियाँ झुलस गई। सुपौल में 10   महिलायें बेहोश हो गईं। अतः मानव जीवन सुरक्षित बचने हेतु वृक्षारोपण अभियान संसार के प्रत्येक मानव को आगे आना चाहिए।
सदस्य सिंटू कुमार  जागरूकता अभियान  द्वारा बताया गया की पृथ्वी के बढ़ रहे ताप को संतुलित करने के लिए सबसे आवश्यक है पौधों का रोपण किया जाना। हमें अपने जनसंख्या के अनुपात को समझते हुए प्रत्येक व्यक्ति का दो पौधों का रोपण किया जाना चाहिए ताकि हम अपनी आगामी पीढ़ियों को सुरक्षित जीवन दें सके। हमारे पूर्वज हमेशा पर्यावरण के लिए चिंतित थे आज हमें उसी परम्परा पर कार्य करते हुए ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण करना चाहिए। 
इस यात्रा में साइकिल यात्रा एक विचार के हरेराम कुमार सिंह, अजीत कुमार, शेषनाथ राय, संजय कुमार, राहुल कुमार, आकाश कुमार, ग्रामीण रोशन कुमार, गोलू कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Responsive Advertisement