गिद्धौर : स्थानांतरित बीडीओ की विदाई एवं नए का स्वागत समारोह आयोजित - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

रविवार, 14 जुलाई 2024

गिद्धौर : स्थानांतरित बीडीओ की विदाई एवं नए का स्वागत समारोह आयोजित

गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui), 14 जुलाई 2024, रविवार : प्रखंड कार्यालय गिद्धौर के सभागार में निवर्तमान प्रखंड विकास पदाधिकारी अजय कुमार का विदाई सह वर्तमान प्रखंड विकास पदाधिकारी सुनील कुमार का सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन बीते बुधवार को किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख पंकज कुमार यादव एवं मंच संचालन आईटी सहायक महेश कुमार ने किया।
समारोह को संबोधित करते हुए झाझा विधायक दामोदर रावत (Jhajha MLA Damodar Rawat) ने कहा कि पूर्व बीडीओ का कार्यकाल निर्विवाद रहा। बहुत ही सफलता पूर्वक इनके द्वारा प्रखंड का संचालन किया गया। नौकरी में एक स्थान से दूसरे स्थान आने-जाने का सिलसिला बना रहता है। आगे ये जहां भी जाएं वहां विकास कार्य को बढ़ावा दें, यही शुभकामनाएं हैं।

अंचलाधिकारी आरती भूषण भी इनके कार्यकाल की सराहना करते हुए वर्तमान बीडीओ से अधुरे कार्यों को पूरा करने का अनुरोध किया गया।
PROMOTIONAL
प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी विपिन कुमार द्वारा भी पूर्व बीडीओ अजय कुमार के कार्यकाल की भूरी भूरी प्रशंसा की गयी। समारोह में पूर्व बीडिओं अजय कुमार को अंग वस्त्र बुके एवं उपहार देकर विदाई की गयी तथा नये बीडीओ सुनील कुमार कों अंगवस्त्र एवं बुके देकर सम्मानित किया गया।
समारोह को प्रखंड खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी शिवपूजन सहाय, मुखिया भोला यादव, धनराज यादव, रामवचन पासवान, पूर्व प्रमुख श्रवण यादव, समाजसेवी कल्याण सिंह, राजीव साह, तुलसी यादव, सत्यनारायण यादव, गणेश यादव, कुणाल सिंह सहित बडी संख्या में जनप्रतिनिधि तथा अन्य कर्मी मौजूद थे।

Responsive Advertisement