खैरा : प्रकृति संरक्षण को लेकर मिशन ग्रीन गोपालपुर द्वारा जागरूकता साइकिल रैली आयोजित - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

रविवार, 30 जून 2024

खैरा : प्रकृति संरक्षण को लेकर मिशन ग्रीन गोपालपुर द्वारा जागरूकता साइकिल रैली आयोजित

खैरा/जमुई (Khaira/Jamui), 30 जून 2024, रविवार : रविवार को समग्र भारत न्यास का प्रकल्प मिशन ग्रीन गोपालपुर के टीम सदस्यों द्वारा प्रकृति संरक्षण को लेकर एक जागरूकता साइकिल रैली का आयोजन किया गया। उक्त रैली को चंद्रपुरा हनुमान मंदिर के पास से गोपालपुर पंचायत की मुखिया श्री मती मौसम कुमारी तथा स्थानीय बुद्धिजीवी मनोज कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस रैली की अगुवाई ग्रीन गोपालपुर मिशन के मुख्य कार्य संचालन पदाधिकारी सह पैक्स अध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार सिंह कर रहे थे। जबकि इस साईकिल रैली में शामिल होने वाले प्रमुख लोगों में पर्यावरण प्रेमी मिशन ग्रीन गोपालपुर के मुख्य कार्यकारी पदाधिकारी धीरज कुमार सिंह, मानव संसाधन पदाधिकारी शैलेश कुमार, रिजेनरेटिव बिहार के प्रतिनिधि तथा कृषि प्रबंधन अधिकारी संतोष सुमन, मुख्य वित्त अधिकारी मनीष नंदन, कार्यसमिति सदस्य चंदन मिश्र उर्फ लड्डू सर, पगडंडी जमुई के उपाध्यक्ष संजय सिंह, समग्र भारत न्यास के अध्यक्ष डाॅ.रविश कुमार सिंह, रोहित कुमार सहित बाबा धनेश्वर नाथ मंदिर ट्रस्ट से जुड़े समाजसेवी विवेकानंद सिंह, महादेव सिमरिया के समाजसेवी तथा बजरंग मित्र मंडल के संस्थापक पुलिस इंस्पेक्टर अजय कुमार सिंह सहित दर्जनों की संख्या में स्थानीय ग्रामीणों ने इस रैली में सिरकत की और ऐसे कार्यक्रमों का समर्थन किया।
मौके पर अजय कुमार सिंह ने इस मिशन की सफलता को लेकर हर तरह के सहयोग देने की बात कही। मिशन के जरिए इस माह से सघन वृक्षारोपण का कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। मिशन के द्वारा तीन साल में एक लाख वृक्षारोपण का लक्ष्य रखा गया है। बाड़ी कल्चर, एक्वा कल्चर और प्लास्टिक मुक्ति अभियान के साथ प्रत्येक बुधवार को रात्रि चौपाल और रविवार को बीज यात्रा करने का तथा बड़ी संख्या में सीडबाॅल के जरिए जंगली स्थानों और तालाब,नहर,अहरा,सड़कों के किनारे वृक्षारोपण का संकल्प लिया गया।

ग्रीन गोपालपुर की यह साईकिल यात्रा चंद्रपुरा गाँव से निकलकर गोपालपुर पंचायत के ढाव गाँव के काली मंदिर प्रांगण में एक संक्षिप्त सभा के साथ समाप्त हुई। सभा का संचालन डाॅ.रविश कुमार सिंह के द्वारा किया गया।

Responsive Advertisement