गिद्धौर : घरेलू विवाद को लेकर रतनपुर गांव में भैसुर ने महिला के साथ किया..., जांच में जुटी पुलिस - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

बुधवार, 19 जून 2024

गिद्धौर : घरेलू विवाद को लेकर रतनपुर गांव में भैसुर ने महिला के साथ किया..., जांच में जुटी पुलिस

रतनपुर/गिद्धौर (Ratanpur/Gidhaur), 19 जून 2024, बुधवार : गिद्धौर थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव में घरेलू विवाद को लेकर बीते रविवार की दोपहर भैसूर राजेश यादव ने खंती से हमला कर मलेशरी यादव की पत्नी सुगिया देवी को बुरी तरह घायल कर दिया।  उसके बाद घटना की जानकारी गिद्धौर थाना की पुलिस को दी गई।
फिर घायल सुगिया देवी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गिद्धौर में भर्ती कराया गया। जहां महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

बताया जाता है कि महिला घर में अकेली थी। इसी दौरान घरेलू विवाद को लेकर भैसुर राजेश यादव अपने सहयोगीयों के साथ आया और सुगिया देवी को घसीटते हर घर से बाहर निकालकर मरपीट करने लगा। उसके बाद खंती से सिर पर हमला कर महिला को बुरी तरह घायल कर दिया गया। फिलहाल इलाज के दौरान महिला की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। वहीं पुलिस घटना की जांच पड़ताल करते हुए आरोपित राजेश यादव की तलाश में जुटी हुई है।



Responsive Advertisement