गिद्धौर के लाल कोठी पहुंचे नवनिर्वाचित सांसद अरुण भारती - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

बुधवार, 19 जून 2024

गिद्धौर के लाल कोठी पहुंचे नवनिर्वाचित सांसद अरुण भारती

गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui), 19 जून 2024, बुधवार : बुधवार को जमुई लोकसभा के नवनिर्वाचित सांसद अरुण भारती गिद्धौर स्थित लाल कोठी पहुंचे। यहां उन्होंने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. दिग्विजय सिंह की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान जमुई विधायक सुश्री श्रेयसी सिंह (Jamui MLA Shreyasi Singh), भाजपा के जमुई जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह, युवा लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश उपाध्यक्ष राष्ट्रदीप सिंह, जिला भाजपा कोषाध्यक्ष शंभू कुमार केशरी, भाजपा मंडलाध्यक्ष मिथलेश कुमार सिंह, मंडल उपाध्यक्ष राजीव कुमार साव उर्फ पिंकू सहित अन्य एनडीए कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
इस मौके पर जमुई के नवनिर्वाचित सांसद अरुण भारती (Jamui MP Arun Bharti) ने कहा कि एनडीए सरकार केंद्र और राज्य को विकास के रास्ते पर लेकर चल चुकी है। पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के नेतृत्व में देश विकसित राष्ट्र बनने को ओर अग्रसर है। लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं जमुई लोकसभा के पूर्व सांसद चिराग पासवान (Chirag Paswan) के केंद्र सरकार में मंत्री बनने से जमुई का सतत विकास होगा।
नवनिर्वाचित सांसद अरुण भारती ने लोकसभा चुनाव में जीत को लेकर एनडीए कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे हमेशा लोकसभा क्षेत्र के लोगों के सुख दुख में साथ हैं।

इस मौके पर शिव शंकर तांती, सच्चिदानंद मिश्र, चंदन केसरी, अंतर्यामी झा, संजीव पांडेय, राजा बाबू केसरी, कुणाल सिंह, प्रभाकर कुमार उर्फ चिंटू, सोनू सिंह, रवि शंकर पोद्दार, दिगंबर झा, पप्पू सिंह, मनोज रजक सहित भाजपा, लोजपा, जदयू के अन्य एनडीए कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Responsive Advertisement