जमुई में सड़क पर गुलाटी मारते पलटी कार, तीन युवकों की मौके पर हुई दर्दनाक मौत - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

बुधवार, 12 जून 2024

जमुई में सड़क पर गुलाटी मारते पलटी कार, तीन युवकों की मौके पर हुई दर्दनाक मौत


चकाई/जमुई (Chakai/Jamui), 12 जून 2024, बुधवार : चकाई-देवघर राष्ट्रीय राजमार्ग 333 पर चंद्रमंडी थाना क्षेत्र के अंडीडीह गांव के समीप मंगलवार की अहले सुबह एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे रखे ईंट के ढेर से टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

इस दरम्यान कार ने कई बार गुलाटी मारी , जिससे उसके परखच्चे उड़ गए। वाहन पर सवार लोग अंदर ही फंस गए। दुर्घटना की आवाज सुनकर समीप के लोग जुटे और हादसे की जानकारी चंद्रमंडी पुलिस को दी। चंद्रमंडी पुलिस घटना की जानकारी मिलते ही नामित स्थान पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से कार का शीशा तोड़कर अंदर फंसे सभी तीनों लोगों को बाहर निकाला।

आनन-फानन में उन्हें रेफरल अस्पताल में दाखिल कराया गया। यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन सबों को मृत घोषित कर दिया। वाहन पर सवार तीनों मृतकों की पहचान नवादा जिला निवासी संतोष यादव , पटना के गोरिया टोली निवासी नंदन यादव और पटना के ही जक्कनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत विग्रहपुर निवासी अवधेश यादव के रूप में की गई है। चंद्रमंडी पुलिस कागजी खानापूर्ति कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जमुई अस्पताल भेज दिया है।

उधर जानकार बताते हैं कि वाहन पर सवार तीनों युवक दोस्त थे। कार पर सवार होकर पटना से देवघर पूजा अर्चना करने जा रहे थे। अहले सुबह करीब तीन बजे कार चालक को नींद आ गई। इसी क्रम में वाहन अनियंत्रित होकर अंडीडीह गांव के पास सड़क किनारे रखे ईंट के ढेर से टकरा गई और वहीं पर पलट गई। कार पर सवार तीनों युवकों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी है। परिजन खबर सुनकर शोकाकुल हैं।

Responsive Advertisement