जमुई के व्यवसायियों ने ललन सर्राफ को दी जीत की बधाई, डबल इंजन सरकार से विकास की उम्मीद - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

बुधवार, 12 जून 2024

जमुई के व्यवसायियों ने ललन सर्राफ को दी जीत की बधाई, डबल इंजन सरकार से विकास की उम्मीद


जमुई/पटना/बिहार (Jamui/Patna/Bihar), 12 जून 2024, बुधवार : बिहार में जब भी राजनीति में कुछ बड़ा होने वाला रहता है तब राजनीतिक दलों के समर्थक अपने-अपने आकाओं के पक्ष में गोलबंद होने लगाते हैं। उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट कर उनके कद को बड़ा करके दिखाया जाता है। इसी संदर्भ में लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद जमुई जदयू व्यवसाई सह उद्योग प्रकोष्ठ के समर्थक विधान पार्षद सह जदयू कोषाध्यक्ष ललन सर्राफ से दल के पटना स्थित प्रदेश कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात की और उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट कर नीतीश कुमार के साथ उन्हें जीत की बधाई दी।

उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव 2024 का परिणाम चार जून को आ गया। एनडीए को 30 सीट मिली है। इसमें जदयू-भाजपा को 12-12 सीटें हासिल हुई है।

जदयू व्यवसायिक सह उद्योग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार उर्फ मंटू जी ने इस अवसर पर कहा कि "डबल इंजन सरकार दोगुनी रफ्तार ", तीसरी बार फिर मोदी सरकार। मोदी, नीतीश और ललन सर्राफ को हैट्रिक की बधाई। इस परिणाम से जदयू में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। बिहार की राजनीति में नीतीश कुमार और ललन सर्राफ की राजनीतिक क्षमता एकबार फिर जग-जाहिर हुई है।

नेता द्वय की बिहार की राजनीति में जो पूर्व में प्रासंगिकता थी वह आज भी बरकरार है। उन्होंने नीतीश और ललन सर्राफ की जोड़ी को बिहार के तेजी से विकास के लिए जरूरी करार दिया। श्री मंटू ने नीतीश और ललन सर्राफ को लोकसभा चुनाव में भारी जीत के लिए अशेष बधाई दी।

नगर अध्यक्ष दिलीप साह ने कहा कि पार्टी के लोग शुरू से कहते रहे हैं नीतीश और ललन सर्राफ सबके हैं। अभी पार्टी एनडीए के साथ है। इस बार जो चुनाव का परिणाम आया है उसमें एनडीए को बहुमत मिला है। बिहार में एनडीए की जीत में नीतीश कुमार और ललन सर्राफ की भूमिका अहम मानी जा रही है। उन्होंने भी लोकसभा चुनाव में भारी सफलता के लिए नीतीश-ललन सर्राफ को असीमित बधाई दी है।

जदयू व्यवसायिक सह उद्योग प्रकोष्ठ के नेता जितेंद्र साह, मुकेश साह, विकाश कुमार सिंह, कंचन गुप्ता आदि जन इस अवसर पर उपस्थित थे।

Responsive Advertisement