जमुई : वर्ल्ड हैंड हाइजीन डे पर साइकिल यात्रा ने हाथों की स्वच्छता को लेकर दिया संदेश - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

रविवार, 5 मई 2024

जमुई : वर्ल्ड हैंड हाइजीन डे पर साइकिल यात्रा ने हाथों की स्वच्छता को लेकर दिया संदेश

जमुई/बिहार (Jamui/Bihar), 5 मई 2024, रविवार : पर्यावरण, स्वच्छता, स्वास्थ सहित कई सामाजिक जागरूकता अभियान को लेकर निरंतर अभियान चला रही साईकिल यात्रा एक विचार मंच (Cycle Yatra Ek Vichar Manch) के सदस्यो द्वारा रविवार को विश्व हाथ स्वच्छता दिवस (World Hand Hygiene Day) के अवसर पर लोगो को अपना हाथ को स्वच्छ रखने का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर साईकिल यात्रियों का समूह श्री कृष्ण सिंह स्टेडियम से निकलकर नगर परिषद के बिहारी मुहल्ला पहुंच कर सीपू परिहार के निजी जमीन पर एक दर्जन पौधा लगाई गई एव उसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी सीपु परिहार को दी गई जो नियमित पानी और उसकी सुरक्षा हेतु उचित देखभाल करेगे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लड्डू मिश्रा ने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए हाथों को साफ-सुथरा रखने की काफी जरूरत होती है। हाथों को साफ रखना कितना जरूरी ये हमने कोरोना काल में सीख लिया है। हाथों की स्वच्छता को मेंटेन करने से कई संक्रमण और बीमारियों से दूर रह सकते हैं।
सदस्य सिपू परिहार ने बताया विश्व स्वास्थ संगठन द्वारा जारी रिपोर्ट में बताया गया है की नाइजीरिया, भारत, पाकिस्तान, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य और इथियोपिया जैसे देशों में स्वच्छता की कमी के कारण हर साल लाखों बच्चों की मौत के आंकड़े आते हैं। ऐसे में हर व्यक्ति को हाथ साफ रखने और रोगाणुमुक्त रखने के लिए समय-समय पर सही ढंग से हाथों को धोना जरूर चाहिए। अगर सही ढंग से हाथ धोते हैं तो कई बीमारियों से बच सकते हैं।
सदस्य राहुल राठौर ने बताया की स्वच्छता के साथ साथ पर्यावरण का भी उचित देखभाल करना चाहिए अभी के समय में अपने आस पास के कम से कम पांच पेड़ो में पानी देने का संकल्प लेना चाहिए इससे ना केवल पौधा सुरक्षित रहेगा बल्कि आने वाले समय में तापमान भी संतुलित रहेगी। 
इस अवसर पर राहुल सिंह राठौर, धीरज कुमार सिंह, विवेक कुमार, राकेश कुमार, लड्डू मिश्रा, सीपु परिहार, कुंदन मिश्रा, अर्णव कुमार, हर्ष कुमार सिन्हा सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।

Responsive Advertisement