गिद्धौर : ढोलकटवा बालू घाट से बालू उठाव पर रोक की मांग को लेकर किसानों की हुई बैठक - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

रविवार, 5 मई 2024

गिद्धौर : ढोलकटवा बालू घाट से बालू उठाव पर रोक की मांग को लेकर किसानों की हुई बैठक

पूर्वी गुगुलडीह/गिद्धौर (Purvi Guguldih/Gidhaur), 5 मई 2024, रविवार : गिद्धौर थाना क्षेत्र के पूर्वी गुगुलडीह पंचायत के ढोलकटवा बालू घाट से बालू उठाव को पूर्णतः बंद करने हेतु रविवार को ढोलकटवा खेल मैदान में चिनबेरिया, कर्मातरी, गुगुलडीह, ढोलकटवा गांव के दर्जनों कृषकों की एक बैठक आयोजित की गई।बैठक की अध्यक्षता गुगुलडीह पंचायत के युवा समाजसेवी व किसान नेता राज सिंह एवं चिकू कुमार ने संयुक्त रुप से की।

बैठक के दौरान कृषकों ने जिला प्रशासन से एक सुर में ढोलकटवा बालू घाट को बंद करने की मांग की है। तो वहीं बालू संवेदक के कर्मी द्वारा बड़ी-बड़ी पोकलेन, जेसीबी मशीन से बालू उठाव करने में लगे है। जिसकी भनक लगते ही गिद्धौर प्रखंड के ढोलकटवा, कर्मातरी व चिनबेरिया गांव के कृषक गोलबंद हो जिले के आलाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से उक्त घाट को बंद करने की अंतिम मांग की है।

बैठक में मौजूद कृषक राजीव कुमार, पप्पु राम, इलाची मांझी, कैलू मांझी, प्रमोद रावत, मनोहर यादव, विपिन यादव, संतोष मांझी, जवाहर मांझी, रोहित मंडल, जितेन्द्र यादव, अरविन्द राम, करिमन पासवान, उमेश मांझी, तारनी मांझी, मखरू मंडल, छोटू सिंह, अरविन्द सिंह सहित दर्जनों कृषकों ने बताया की हम किसान इसी नदी से खेत पटवन करते हैं। नदी किनारे हम लोग अपनी खेतीबाड़ी करते हैं। वहीं नदी में बड़ी-बड़ी पॉकलेन मशीन लगाकर बालू का उठाव किया जा रहा है।


किसानों ने कहा कि हमारी इस विकट समस्या की सुधि ना तो किसी जनप्रतिनिधि और न ही किसी पदाधिकारी ने आज तक ली है। जबतक जिला प्रशासन व खनन विभाग द्वारा हम कृषकों के सैंकड़ो एकड़ खेतों में नुकसान हो रहे फसलों तक पानी पहुंचाने की समुचित व्यवस्था नहीं की जाती है, तबतक बालू का उठाव करने का हम सब पुरजोर विरोध करेंगे। कृषकों ने जिले भर के जनप्रतिनिधियों एवं खनन विभाग के पदाधिकारियों पर बालू संवेदक को ही मदद पहुंचाने का आरोप लगाया है।

गुगुलडीह पंचायत के युवा समाजसेवी व किसान नेता राज सिंह ने कहा -
दर्जनों गांव के किसानों की मांग वाजिब है। जब किसानों के खेतों तक पानी पहूंचाने की व्यवस्था नहीं की जाती है। तब तक किसी भी हाल में उक्त बालू घाट से बालू का उठाव नही होने दिया जायेगा। हम सभी इस क्षेत्र के किसानों के साथ है।

Responsive Advertisement