गिद्धौर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिवंगत राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी को दी श्रद्धांजलि - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

मंगलवार, 14 मई 2024

गिद्धौर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिवंगत राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी को दी श्रद्धांजलि

गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui), 14 मई 2024, मंगलवार : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं वर्तमान राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी के निधन पर भाजपा गिद्धौर मंडल द्वारा स्थानीय पंच मंदिर परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता भाजपा के मंडलाध्यक्ष मिथिलेश कुमार सिंह ने की।

पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने दिवंगत सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi) के जीवन और राजनीति में उनके योगदानों को याद किया और कैंसर से उनके दुखद निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त की।
PROMOTIONAL 
भाजपा मंडलाध्यक्ष मिथिलेश कुमार सिंह ने कहा कि सुशील कुमार मोदी ने बिहार में भाजपा को नई दिशा प्रदान की। उनके उपमुख्यमंत्री रहते प्रदेश में विकास के बड़े कार्य हुए। बिहार को जंगलराज से बाहर लाकर विकासशील राज्य की श्रेणी में लाने का श्रेय उन्हें जाता है। 
PROMOTIONAL 
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) के जमुई जिला कोषाध्यक्ष शंभू कुमार केशरी, गिद्धौर मंडल महामंत्री अंतर्यामी झा, उपाध्यक्ष सचिदानंद मिश्र, उपाध्यक्ष चंदन कुमार केशरी, मंत्री प्रभाकर कुमार, दिगंबर झा, सोनू सिंह, रविशंकर पोद्दार, श्रीकांत पांडेय सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए और अपनी श्रद्धांजलि दी।

Responsive Advertisement