गिद्धौर : पतसंडा पंचायत में मां भगवती की वार्षिक सलोनी पूजा श्रद्धाभाव के साथ संपन्न - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

मंगलवार, 14 मई 2024

गिद्धौर : पतसंडा पंचायत में मां भगवती की वार्षिक सलोनी पूजा श्रद्धाभाव के साथ संपन्न

गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui), 14 मई 2024, मंगलवार : गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत पतसंडा के ऐतिहासिक भगवती मंदिर में मां भगवती की वार्षिक सलोनी पूजा श्रद्धाभाव के साथ संपन्न हुई। ऐतिहासिक मान्यता है कि लगभग दो सौ वर्ष पूर्व इस भगवती मंदिर का निर्माण गिद्धौर निवासी स्व. मूसो के द्वारा करवाया गया था। तब से लेकर आज तक मां भगवती के इस मंदिर में विधिवत रूप से वैशाख माह में वार्षिक सलोनी पूजा करने की परंपरा चली आ रही है। इस वर्ष भी पतसंडा गांव सहित प्रखंड भर के हजारों श्रद्धालुओं ने वैशाख माह में मां भगवती की सलोनी पूजा के अवसर पर माता की पूजा अर्चना करने आए तथा मां भगवती की पूजा आराधना कर अपने परिजनों की सुख शांति की कामना की एवं मनोकामनाएं भी मांगी।
PROMOTIONAL 
जिन भक्तों की मनोकामनाएं मां भगवती ने पूरी की उन्होंने मां भगवती के मंदिर में मुंडन करवाए और पाठे की बली भी चढ़ाई। प्रखंड भर के सैंकड़ो भक्तों ने माता के मन्दिर पाठे की बली चढ़ाई। सुबह से ही इस मंदिर में पूजा आराधना करने के लिये भक्तों की कतार लगी रही। वार्षिक सलोनी पूजा को विद्वान पंडित दीपू जी द्वारा विधिवत संपन्न कराया गया।
PROMOTIONAL
वहीं पूजा की विधि व्यवस्था एवं प्रसाद वितरण के कार्य की जिम्मेवारी आयोजन समिति के अभिषेक कुमार, दीपक कुमार, विजय कुमार, मनोज यादव, किशोरी यादव, राकेश कुमार, अर्थव राज, पीयूष कुमार, पिन्टू कुमार, धीरेन्द्र कुमार, दशरथ यादव द्वारा सक्रिय रूप से निभाई गई।

Responsive Advertisement