* रिपोर्ट : विक्की कुमार
# संपादन : सुशांत
भारतीय संस्कृति के पावन पर्व महाशिवरात्रि के अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सौजन्य से गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय स्थित गुलाब रावत टाउन हॉल परिसर में 4 मार्च, सोमवार की शाम त्रिमूर्ती महाशिवरात्रि महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। उक्त जानकारी प्रजापिता ब्रह्माकुमारी सेंटर गिद्धौर की संचालिका ब्रह्माकुमारी सरिता बहन ने दी।
आयोजन के संदर्भ में उन्होंने बताया कि 88वीं त्रिमूर्ती महाशिवरात्रि महोत्सव के आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है। 4 मार्च की शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक आध्यात्मिक ज्ञान और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसके उद्घाटन के लिए झाझा विधायक दामोदर रावत को आमंत्रित किया गया है। वहीं उक्त आयोजन में मुख्य रूप से राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी कंचन दीदी उपस्थित रहेंगी।