रतनपुर : रुद्र चंडी महायज्ञ का लोजपा (रामविलास) के नेता राष्ट्रदीप सिंह ने फीता काटकर किया शुभारंभ - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

शनिवार, 2 मार्च 2024

रतनपुर : रुद्र चंडी महायज्ञ का लोजपा (रामविलास) के नेता राष्ट्रदीप सिंह ने फीता काटकर किया शुभारंभ

रतनपुर/गिद्धौर (Ratanpur/Gidhaur), 2 मार्च 2024, शनिवार : प्रखंड के रतनपुर पंचायत स्थित रत्नेश्वर धाम मंदिर में आयोजित रुद्र चंडी महायज्ञ में शुक्रवार की देर शाम लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास)के युवा नेता राष्ट्रदीप सिंह ने फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। मौके पर उन्होंने कहा कि महायज्ञ करने से संसार का कल्याण होता है। यहां के लोगों के द्वारा यह भव्य महायज्ञ कराया जाना एक गौरव की बात है।

बताते चलें कि इस 9 दिवसीय महायज्ञ की पूर्णाहुति अंतिम दिन में हवन के साथ संपन्न होगी। अयोध्या के आचार्य यज्ञकर्ता रामकुमार पांडेय, वृंदावन की कथावाचक पूज्या देविका दीक्षित के देखरेख में संपन्न होगा।
रत्नेश्वर धाम मंदिर में भव्य एवं सुंदर मंदिर का निर्माण किया गया। जहां महायज्ञ के दौरान शिव- पार्वती की प्रतिमा को वैदिक मंत्रोचार से प्राण प्रतिष्ठा के उपरांत शिव विवाह का आयोजन किया जाएगा। महायज्ञ में यहां पूरे 9 दिनों तक हवन पूजन के साथ रात्रि में शिव पुराण महाकथा और रासलीला का आयोजन किया जाएगा। महायज्ञ में अखंड भंडारा का भी आयोजन किया जाएगा।

इस मौके पर कमेटी के अध्यक्ष सुमन सिंह, सचिव किशोर कुमार सिंह, रतनपुर पंचायत के पूर्व मुखिया राजेश सिंह,  सुबोध सिंह, मीना सिंह, मोती सिंह, प्रतीक सिंह, विनोद कुमार सिंह, जितेंद्र सिंह, सुदर्शन कुमार सिंह, समाजसेवी कुणाल सिंह, बिट्टू सिंह, अमरेश सिंह, सूरज कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण श्रद्धालु मौजूद थे।

Post Top Ad -