गिद्धौर : रतनपुर में होली खेलने को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट, नौ लोग हिरासत में - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

गुरुवार, 28 मार्च 2024

गिद्धौर : रतनपुर में होली खेलने को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट, नौ लोग हिरासत में

गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui), 28 मार्च 2024, गुरुवार : गिद्धौर प्रखंड के थाना क्षेत्र के अंतर्गत रतनपुर गांव में बीते मंगलवार को होली खेलने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से खूब हाँकी, लाठी,डंडा और पथराव किया गया।

घटना में दोनों पक्षों से कई घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गिद्धौर में किया गया। वहीं दूसरी ओर मारपीट करते हुए वीडियो भी सामने आया है, इसमें साफ दिख रहा है कि किसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट की जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रतनपुर के साह टोला में सभी लोग अपने-अपने घर के पास होली खेल रहे थे,इसी दौरान विवेक सिंह उर्फ लकी सिंह पिता विनोद सिंह उधर से गुजर रहे थे। जिन्हें स्थानीय लोगों ने रंग लगा दिया, जिसका वह विरोध करते हुए अपने टोले में जाकर घटना की जानकारी दी। इसके बाद उक्त टोले के लोगों ने मिलकर हाँकी,लाठी,डंडे के साथ साह टोला में पहुंचकर होली खेल रहे लोगों के साथ मारपीट किया।
इस घटना में दोनों पक्ष से 9 लोग घायल हुए हैं, जिनका उपचार गिद्धौर के दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया। अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे घायलों में अनुकूल कुमार सिंह, अरुण कुमार, मनीष कुमार सिंह, मोनू कुमार सिंह, शंकर साह, सुजीत कुमार, इंद्रदेव कुमार साह, देवानंद साह, मिथुन कुमार साह शामिल हैं।

वहीं घटना की सूचना गिद्धौर पुलिस को मिलते ही घटनास्थल पे पहुँच के उपद्रवियों को चिन्हित कर पुलिस द्वारा सघन छापेमारी की गई एवं घटना के तथ्यों एवं परिस्थितियों से अवगत दोनों पक्षों से कुल 9 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया है। घटनास्थल के आसपास विधि व्यवस्था की स्थिति पूर्णत: समान्य है। साथ ही घटनास्थल के आसपास अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।वही
इस मामले के संदर्भ में पुलिस अधीक्षक कार्यालय से विज्ञप्ति जारी कर बताया गया कि गिद्धौर थानांतर्गत रतनपुर इलाके में दो समुदाय के दो पक्षों के कुछ उपद्रवी तत्वों द्वारा मारपीट की गई। पुलिस द्वारा सूचना प्राप्त होते ही घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। उपद्रवियों को चिह्नित कर पुलिस द्वारा सघन छापामारी की गई है एवं घटना के तथ्यों एवं परिस्थितियों से अवगत दोनो पक्षों से कुल 9 व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया है। आचार संहिता को देखते हुए नागरिकों को धारा-144 का विधिवत अनुपालन करना है। घटना की जानकारी के बाद स्थल पर पुलिस के साथ सीआरपीएफ के जवानों को तैनात किया गया है।

वहीं इस मामले को लेकर पुछे जाने पर एसडीपीओ सतीश सुमन ने कहा कि होली पर्व पर दो पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद मारपीट हो गई थी।जिसमें कुल नौ लोगों का हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ के उपरांत प्राथमिक दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Responsive Advertisement