बरहट : पारस इंडिया द्वारा कारापत्थर गांव में स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर दिया गया उचित परामर्श - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शनिवार, 30 मार्च 2024

बरहट : पारस इंडिया द्वारा कारापत्थर गांव में स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर दिया गया उचित परामर्श

बरहट/जमुई (Barhat/Jamui), 30 मार्च 2024, शनिवार : सामाजिक क्षेत्र में कार्य कर रही संस्था पारस इंडिया द्वारा बरहट प्रखंड के कारापत्थर गांव के महादलित टोला में निःशुल्क स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजित कर सैकड़ों महादलित परिवार के बच्चों महिलाओं एवं बजुर्ग के चिकित्सकीय देखरेख में स्वास्थ्य की जांच कर उचित स्वास्थ्य परामर्श के साथ निःशुल्क दवा दिया. इस स्वास्थ्य शिविर में मेडिकल टीम द्वारा बदलते मौसम को देखते हुए लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की सलाह दी गयी.
मौके पर संस्था के कुमार आनंद ने जानकारी देते हुए बताए की संस्था द्वारा स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत देश के विभिन्न क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर गरीब, असहाय और अन्य जरूरतमंदों को स्वास्थ्य जागरूकता के मद्देनजर प्राथमिक उपचार और जरूरत अनुसार मरीजों को सरकारी अस्पताल के चिकित्सा सेवा से जोड़ने का कार्य कर रही है.

इसी कड़ी में जमुई जिले के बरहट में नीति आयोग द्वारा चयनित आकांक्षी कार्यक्रम के तहत महादलित समुदाय को जागरूक व सशक्त बनाने का कार्य किया जा रहा है.

Responsive Advertisement