गिद्धौर : 13वीं पुण्यतिथि पर याद किए गये सुप्रसिद्ध समाजसेवी सूर्यनारायण रावत - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

मंगलवार, 20 फ़रवरी 2024

गिद्धौर : 13वीं पुण्यतिथि पर याद किए गये सुप्रसिद्ध समाजसेवी सूर्यनारायण रावत

गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui), 20 फरवरी 2024, मंगलवार : गिद्धौर प्रखंड क्षेत्र के सुप्रसिद्ध समाजसेवी स्व. सूर्यनारायण रावत के निजी आवास पर उनके पुत्र डॉ. शशि शेखर की देखरेख में बीते सोमवार को समारोह आयोजित कर 13 वीं पुण्यतिथि श्रद्धाभाव के साथ पुष्पांजलि अर्पित कर मनाई गई।
इस अवसर पर इलाके के प्रसिद्ध समाजसेवी एवं बुद्धिजीवियों एवं परिजनों द्वारा स्व. सूर्यनारायण रावत की धर्मपत्नी बच्ची देवी, भाई देवेन्द्र रावत, पुत्र डॉ. शशि शेखर पुत्री गुड़िया कुमारी, अजित रावत, पंकज कुमार ,प्रवीण प्रीतम निर्मल प्रीतम सहित दर्जनों परिजनों ने दिवंगत स्व. रावत की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया।
साथ ही इस श्रद्धांजलि सभा में दिवंगत सूर्यनारायण रावत के व्यक्तित्व एवं कृतित्व की लोगों ने चर्चा की।
इस मौके पर गिद्धौर प्रखंड के पूर्व प्रमुख शम्भू केशरी, समाजसेवी सूर्यावत्स, कुणाल सिंह, राजेश झा, इंदु भूषण प्रसाद, जीवलाल यादव, अंतर्यामी झा, मथुरा मिस्त्री, भगवान दास मंडल, सेवा पंचायत के मुखिया रामाशीष साह, शेखावत अली गणेश राम, रघुवीर राम, गिद्धौर की पूर्व सरपंच अनंदिता शर्मा, परमेश्वर रविदास, रामटहल साव सहित क्षेत्र के दर्जनों बुद्धिजीवियों ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर याद किया।

Responsive Advertisement