गिद्धौर : सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की हुई बैठक, प्रशासन की रहेगी पैनी नजर - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शनिवार, 10 फ़रवरी 2024

गिद्धौर : सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की हुई बैठक, प्रशासन की रहेगी पैनी नजर

 




गिद्धौर/जमुई। सरस्वती पूजा को लेकर गिद्धौर थाना परिसर में शांति समिति की एक बैठक थानाध्यक्ष रीता कुमारी की देखरेख में आयोजित की गई। बैठक में थानाध्यक्ष रीता कुमारी ने उपस्थित शांति समिति सदस्यों, पंचायत प्रतिनिधियों, बुद्धिजीवियों, समाजसेवियों एवं  ग्रामीणों से सरस्वती पूजा को आपसी सामंजस्य के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु आपसी विचार विमर्श किया। 


उन्होंने सरस्वती पूजा को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने का आग्रह ग्रामीणों से किया व कहा कि जिले के आलाधिकारियों से मिले निर्देशों के अनुरूप पूजा को लेकर डीजे पर पूर्णतः पाबंदी रहेगी एवं सरस्वती पूजा को लेकर संबंधित पूजा पंडालों को सख्त निर्देश दिया गया है कि लाइसेंस लेकर ही पूजा में मूर्ति स्थापना का कार्य करें।


 प्रशासनिक आदेश के बिना मनमाफिक तरीके से अगर कोई भी पूजा पंडाल अवैधानिक तरीके से प्रतिमा की स्थापना करते हैं और पूजा के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी क्षेत्र में होती है तो उसकी जिम्मेदारी संबंधित पूजा समिति की होगी।


वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी अजय कुमार ने कहा कि सरस्वती पूजा में जहां भी कुछ गड़बड़ी की संभावना नजर आये आप सभी शांति समिति के सदस्य थाना को अविलंब सूचित करें। ताकि विधि व्यवस्था को नियंत्रित कर पूजा को श्रद्धा भाव के साथ संपन्न कराया जा सके। अगर किसी भी डीजे संचालक द्वारा सरस्वती प्रतिमा विसर्जन में डीजे दिये जाने की पुष्टि हुई तो उनके खिलाफ कानूनी कारवई की जायेगी।


इस मौके पर गिद्धौर थानाध्यक्ष रीता कुमारी, अवर निरीक्षक अनुज कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी अजय कुमार के अलावे शांति समिति के सदस्य प्रखंड प्रमुख पंकज कुमार, मुखिया ललिता देवी रामाशीष साह, रामबचन पासवान, धनराज यादव, पूर्व मुखिया नारायण यादव, पैक्स अध्यक्ष राजीव कुमार पिंकु, शम्भू यादव, तुलसी यादव, बंदी सिंह, दुखन पासवान, बच्चू तांती, सहित दर्जनों शांति समिति के सदस्य बैठक में मौजूद थे।

Responsive Advertisement