गिद्धौर के पत्रकार जितेंद्र कुमार "पिंटू" सड़क दुर्घटना में घायल, फ्रैक्चर हुआ हाथ - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शनिवार, 6 जनवरी 2024

गिद्धौर के पत्रकार जितेंद्र कुमार "पिंटू" सड़क दुर्घटना में घायल, फ्रैक्चर हुआ हाथ

गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui), 6 जनवरी 2024, शनिवार : गिद्धौर के नामी पत्रकार जितेंद्र कुमार "पिंटू" सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। जिसमें उनका दाहिना हाथ फ्रैक्चर हो गया। बताया गया कि शनिवार की सुबह से गिद्धौर और आसपास के क्षेत्र में बारिश हुई। जिससे सड़क पर फिसलन हो गया।

इसी दौरान व्यक्तिगत कार्य से जाते वक्त जितेंद्र कुमार "पिंटू" की बाइक सड़क पर फिसल गई। जिसमें वे घायल हो गया और उनका दाहिना हाथ फ्रैक्चर हो गया। जितेंद्र का उपचार जमुई के नामी हड्डी रोग विशेषज्ञ द्वारा किया गया। उनके हाथ का ऑपरेशन मंगलवार को किया जायेगा, जिसमें उनके हाथ में प्लेट लगाया जाएगा।
बता दें कि जितेंद्र कुमार "पिंटू" गिद्धौर प्रखंड से दैनिक भास्कर अखबार के संवाददाता हैं। वे निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वहीं जितेंद्र के घायल होने की सूचना पर प्रखंड क्षेत्र के अन्य पत्रकारों ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। 

Responsive Advertisement