जमुई : विंटर मेंटेनेंस के कारण बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित, जानिए तारीख और समय - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

रविवार, 7 जनवरी 2024

जमुई : विंटर मेंटेनेंस के कारण बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित, जानिए तारीख और समय

जमुई/बिहार (Jamui/Bihar), 7 जनवरी 2024, रविवार : जमुई जीएसएस न्यू (झाझा) 132/33 केवी ग्रिड सब स्टेशन में विंटर मेंटेनेंस को लेकर 9 जनवरी यानी मंगलवार को पूर्वाह्न 11:30 बजे से अपराह्न 01:30 बजे तक झाझा शहर एवं ग्रामीण , सोनो , सिमुलतला , चकाई आदि इलाकों  में बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप रहेगी। इस दरम्यान 132/33 केवी ग्रिड सब स्टेशन में विंटर मेंटेनेंस का कार्य किया जाना है। यह इसके लिए नितांत जरूरी है।
सहायक कार्यपालक अभियंता संजीव केशरी ने इस आशय की जानकारी देते हुए बताया कि संबंधित ग्रिड में विंटर मेंटेंस का कार्य किया जाना है। अनिवार्य तकनीकी कार्य के चलते इस ग्रिड से जुड़े ग्रामीण इलाकों समेत विभिन्न बाजारों में विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। 

बिजली विभाग स्थानीय लोगों को आगाह करती है कि 09 जनवरी को वह अपना घरेलू कार्य पूर्वाह्न 11:00 बजे तक निपटा लें ताकि उन्हें अतिरिक्त कठिनाई का सामना करना नहीं पड़े। विंटर मेंटेनेंस के बाद इसी दिन अपराह्न 01:30 बजे के बाद फिर से विद्युत आपूर्ति  बहाल कर दी जाएगी। श्री केशरी ने असुविधा के लिए खेद जताया।

Responsive Advertisement