जमुई : विनोद, निखिल और धर्मवीर बने भाजपा के जिला प्रवक्ता - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

बुधवार, 3 जनवरी 2024

जमुई : विनोद, निखिल और धर्मवीर बने भाजपा के जिला प्रवक्ता



जमुई (Jamui), 2 जनवरी 2024, मंगलवार : भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष कन्हैया कुनार सिंह ने दल की नीतियों एवं कार्यक्रमों को जनहित में प्रचार-प्रसार करने के साथ प्रिंट और इलेक्ट्रोनिक मीडिया को बयान देने के लिए कुल तीन प्रवक्ता नामित किया है।

     

जिला महामंत्री सिकंदर पटेल ने इस आशय की जानकारी देते हुए बताया कि लोकसभा और विधानसभा चुनाव के मद्देनजर  जनहित में सूचनाओं के त्वरित प्रकाशन और प्रसारण के लिए जिलाध्यक्ष ने विनोद कुमार उर्फ पप्पू जी , निखिल कुमार तथा धर्मवीर आनंद को पार्टी का जिला प्रवक्ता नामित किया है। उन्होंने नियुक्ति की सूचना तत्काल प्रभाव से लागू हो जाने की बात कही।

   

 उधर मलयपुर निवासी विनोद कुमार उर्फ पप्पू जी , जमुई निवासी निखिल कुमार एवं चकाई निवासी धर्मवीर आनंद ने अपने मनोनयन के लिए जिलाध्यक्ष के प्रति आभार जताया है।

    

 इधर जिला उपाध्यक्ष बृजनंदन सिंह , जिला महामंत्री विनय कुमार पांडे , हिमांशु सिंह , काशी सिंह , रामदेव रावत , सुनीता सिंह , विभा सिंह , गायत्री कुमारी , निर्मल कुमार सिंह उर्फ बब्लू जी आदि ने जिला प्रवक्ता के मनोनयन पर खुशी का इजहार किया है। सबों ने एक स्वर से कहा कि सभी सुपात्रों को सही समय पर सही पद से विभूषित किया गया है। 

    

 उल्लेखनीय है कि विनोद कुमार उर्फ पप्पू जी कट्टर भाजपाई हैं। इनका संघ से भी गहरा जुड़ाव रहा है। पप्पू जी पूर्व में भी जिला भाजपा के कई महत्वपूर्ण पदों पर विराजमान रह चुके हैं।

Responsive Advertisement