रतनपुर में अभद्रता और मारपीट मामले में पीड़ित महिला ने गिद्धौर थाना में दिया आवेदन - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

मंगलवार, 5 दिसंबर 2023

रतनपुर में अभद्रता और मारपीट मामले में पीड़ित महिला ने गिद्धौर थाना में दिया आवेदन

गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui), 5 दिसम्बर 2023, मंगलवार : गिद्धौर थाना क्षेत्र अंतर्गत रतनपुर गांव निवासी निर्मला देवी, पति - उमेश राम ने गांव के ही सुगदेव राम, पिता - स्व. रामरूप राम, संजीव कुमार उर्फ छोटन कुमार पर गाली गलोज कर अभद्र व्यवहार किये जाने का आरोप लगाया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना बीते मंगलवार की है. अपने साथ अभद्र व्यवहार किये जाने की इस घटना को लेकर पीड़ित आवेदिका निर्मला देवी ने गिद्धौर थाना में लिखित आवेदन देकर मामले में न्याय की गुहार लगाई है.

घटना को लेकर पीड़ित निर्मला देवी ने अपने शिकायती आवेदन में लिखा है कि 5 दिसंबर को मेरे घर में पूजा-पाठ हो रहा था. हम लोग उसी में व्यस्त थे. मेरे घर के सामने सुगदेव राम, पिता - स्वर्गीय रामरूप राम, संजीव कुमार उर्फ छोटन कुमार आया और गाली गलौज करने लगा. उसी में हम लोग घर से बाहर निकले तो सुगदेव राम हाथ में हंसुआ लिए मेरे ऊपर जानलेवा हमला करने लगा. साथ ही गाली गलौज और अभद्र व्यवहार किया.

जिसमें हम अपना जान बचाने की कोशिश कर रहे थे तो छोटन राम, अमित कुमार, अभिषेक कुमार, बिट्टू राम, मोनू राम और उसके घर के सभी लोग भुजाली, खंती, लाठी, रड से मेरे ऊपर वार करने लगे जिसमें बचाने की कोशिश में मेरा भैसुर राजेंद्र राम, पिता - भुनेश्वर राम, दोनों घायल हो गए. घायल होने के क्रम में मुझे घर के परिवार लोग गिद्धौर के दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए.
आवेदिका ने आगे लिखा है कि मेरे घर के सामने उसकी जमीन है या नहीं इसके बारे में हमें पता नहीं है. लेकिन जमीन बंटवारा को लेकर बराबर लड़ाई-झगड़ा हो रहा था. जिसमें कि हम लोग सीओ साहब के पास आवेदन दिए हुए हैं.

इस घटना को लेकर दोषियों पर कड़ी कारवाई किए जाने को ले गिद्धौर थाना में आवेदन दे संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कारवाई के लिए गिद्धौर पुलिस से मांग की है.

Responsive Advertisement