जमुई : हम की राष्ट्रीय प्रवक्ता सह जमुई जिला प्रभारी पूजा सिंह ने ई. अलीगंज क्षेत्र का किया दौरा - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

शनिवार, 16 दिसंबर 2023

जमुई : हम की राष्ट्रीय प्रवक्ता सह जमुई जिला प्रभारी पूजा सिंह ने ई. अलीगंज क्षेत्र का किया दौरा



अलीगंज/जमुई (Aliganj/Jamui), 16 दिसंबर 2023, शनिवार

✓ रिपोर्ट : चंद्रशेखर सिंह 

हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा सेक्युलर की राष्ट्रीय प्रवक्ता सह जमुई जिला प्रभारी पूजा सिंह ने इस्लामनगर अलीगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कैथा,डिहरी व ताजपुर सहित कई गाव-गाव जाकर आमजनो से मिलकर उनकी ज्वलंत समस्याओ से रूबरू हूई। 


उन्होने कहा कि हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सुमन एव पूर्व मुख्यमंञी जीतन राम मांझी के निर्देशानुसार टीम गठन गाव-गाव जाकर आमजन की समस्याओ से अवगत होकर उनके समाधान के लिए पार्टी संगठन मजबूती के साथ विधानसभा व लोकसभा मे रखेगी। इसलिए टीम बनाकर बिहार के हर जिले के सुदूर ग्रामीण क्षेत्रो मे जाकर कार्यकर्ताओ ज्वलंत समस्याओ से पार्टी को जानकारी देगे। 


उन्होने कार्यकर्ताओ से अपील करते हुए कहा कि पार्टी के पूर्व सीएम व राष्ट्रीय अध्यक्ष गरीब ,असहाय परिवार के उत्थान के लिए सदैव तत्पर है। हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा सेक्युलर ही एक ऐसी पार्टी है जो सभी जात समाज व गरीबो को लेकर चलने वाली है। उन्होने कहा कि दलित व महादलित कर अन्य पार्टी सिर्फ अश्वासन देकर बरगलाने का काम रही है।


 उन्होने कार्यकर्ताओ को अधिक से अधिक पार्टी संगठन से जोडने की अपील किया। हम पार्टी ही गरीब मजदूर भुहीन और दलित महादलित को मदद कर सकती है। उसके विकास के लिए गाव-गाव मे पार्टी संगठन जागरूक कर रही है।प्रदेश सचिव शिवटहल मांझी ने कहा कि हम ही माञ दलित,महादलित और गरीबो की पार्टी है। बाकी सिर्फ गुमराह करने पर तुली हुई है। 


उन्होने कहा कि आमजन की समस्याओ को लेकर पार्टी संगठन लगातार उसे दुर करने के लिए प्रयासरत है और ज्वलंत समस्याओ को दुर करने के लिए प्रखंड से लेकर जिला तक आन्दोलन करने लिए तैयार है। इसलिए ग्रामीण स्तर से जनसंपर्क अभियान चलाकर गांव पहुंचकर ज्वलंत समस्याओ से अवगत होकर उसका समाधान के लिए आन्दोलन किया जाएगा।


मौके पर जिलाध्यक्ष अध्यक्ष परमेश्वर प्रसाद,प्रखंड अध्यक्ष सुरेन्द्र मांझी,सुरेन्द्र कुमार,भोलानाथ यादव,गोरेलाल यादव,सुरेश यादव,मनोज कुमार,राहुल मांझी,नरेश मांझी,दीपक कुमार,विश्वनाथ सिंह के अलावे दर्जनो पार्टी कार्यकर्ताओ एव ग्रामीण उपस्थित थे।

Post Top Ad -