मौरा : गणेश चतुर्थी पर पधारेंगे गणपति बप्पा, पूजा की तैयारी में जुटे ग्रामीण - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

रविवार, 17 सितंबर 2023

मौरा : गणेश चतुर्थी पर पधारेंगे गणपति बप्पा, पूजा की तैयारी में जुटे ग्रामीण

मौरा/गिद्धौर (Maura/Gidhaur), 17 सितंबर 2023
• रिपोर्ट : संजीवन कुमार सिंह
✓ संपादन : सुशांत साईं सुंदरम 
गणपति बप्पा की पूजा प्रत्येक वर्ष भादो महीने के चतुर्थी के दिन हर्षोल्लास से की जाती है। गणेश पूजा की तैयारी इन दिनों गिद्धौर प्रखंड के मौरा पंचायत के वार्ड संख्या तीन में जोर शोर से जारी है।

तैयारी में मौरा पंचायत के वार्ड संख्या तीन के निवासी समर्पित भाव से लगे हैं। इस पूजा का आयोजन मौरा के सामाजिक कार्यकर्ता मनोज सिंह द्वारा किया जाता है। जिसमें गांव के सभी युवा मन लगाकर सहयोग करते हैं। प्रखंड क्षेत्र के बहुत कम ऐसे गांव हैं जहां गणपति बप्पा की मूर्ति स्थापित की जाती है, लेकिन मनोज सिंह के द्वारा विगत कई वर्षों से गणपति बप्पा की मूर्ति स्थापित की जा रही है और इस आयोजन में जो भी खर्च होता है उसकी भरपाई सामाजिक कार्यकर्ता मनोज सिंह स्वयं उठाते हैं।
वहीं इस आयोजन को लेकर मनोज सिंह का कहना है कि गणपति बप्पा सनातन धर्म के लिए सबों के दिल में विराजमान हैं। किसी भी शुभ कार्य में गणपति की प्रथम पूजा की जाती है। इसलिए इनकी पूजा-अर्चना होना बहुत ही जरूरी है। जो कार्य सनातन धर्म के लिए आवश्यक है, उसे तन-मन से करना चाहिए। जब से इस पूजा का आयोजन प्रारंभ किया गया है, तब से पूरे मौरा गांव में उत्सव का माहौल दिखाई देता है।

गणेश चतुर्थी पर गणपति बप्पा के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पंडाल बनाए गए हैं। इस पंडाल में गणपति बप्पा की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। दूर-दराज से आने वाले सभी भक्तों को किसी प्रकार की कोई असुविधा नहीं हो, इसके लिए विशेष व्यवस्था भी की जाती है। यह पूजा पांच दिवसीय होता है। इस में स्थानीय ग्रामीणों के अलावे कई गांव के श्रद्धालु दर्शन करने के लिए आते हैं।

Post Top Ad -