लायंस क्लब ऑफ जमुई का नौवां पदस्थापना समारोह संपन्न, नई कमिटी गठित - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

रविवार, 17 सितंबर 2023

लायंस क्लब ऑफ जमुई का नौवां पदस्थापना समारोह संपन्न, नई कमिटी गठित



जमुई/बिहार (Jamui/Bihar), 17 सितंबर 2023 : लायंस क्लब ऑफ जमुई का नौवां पदस्थापना बैठक नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत बोधवन तलाब मोहल्ला स्थित महावीर वाटिका के प्रशाल में आयोजित किया गया। जमुई शहर निवासी लायंस श्रीकांत केशरी को नया जिलाध्यक्ष का पदभार सौंपा गया वहीं लायंस डॉ. अरुण कुमार को सचिव की जिम्मेवारी दी गई। निवर्तमान जिलाध्यक्ष डॉ. एस. एन. झा ने नव नामित अध्यक्ष और सचिव को विधिवत पदभार ग्रहण कराया।


  पीएमजेएफ लायंस विनोद अग्रवाल , एमजेएफ लायंस प्रकाश नंदा , लायंस गंवांत मल्लिक , लायंस मनोज कुमार , लायंस उमेश कुमार समेत कई हस्तियों ने अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज की और बैठक को गरिमा प्रदान किया।


     नगर परिषद अध्यक्ष मो. हलीम , उपाध्यक्ष नीतीश केशरी , ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के निदेशक डॉ. मनोज कुमार सिन्हा , प्राचार्य ऋतुराज सिन्हा , उप प्राचार्य शिवांगी शरण , समाजसेवी मनोज कुमार सिंह , अशोक कुमार सिंह , भावानंद , डी. डी. वर्मा , बलदेव भगत , प्रकाश कुमार भगत , अमर कुमार भगत , राजद व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल प्रसाद गुप्ता , रविंद्र बरनवाल , शंकर साह , रामदेव यादव , चंद्रदेव सिंह , नगर पार्षद मो. फिरोज , एस. पी. एस. महिला महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सुचिता उपाध्याय समेत शहर के दर्जनों गणमान्य लोग पदस्थापना बैठक के साक्ष्य बने और नव नामित अध्यक्ष - सचिव को बातिन से मुबारकबाद दिया।



   लायंस पीएमजेएफ विनोद अग्रवाल ने लायंस क्लब इंटरनेशनल को परिभाषित करते हुए कहा कि यह विश्व का सबसे विशाल स्वयंसेवी संस्था है। यह संगठन सरकार से किसी भी तरह का अनुदान नहीं लेती है। इसके लाखों सदस्य पूरी दुनिया में फैले हुए हैं। सभी नामित सदस्य मिलकर अनुदान देते हैं। इसी सहयोग से सामाजिक कार्य किया जाता है। उन्होंने नव नामित पदाधिकारियों को निष्ठा के साथ दायित्वों का निर्वहन किए जाने का संदेश दिया।


     लायंस गंवांत मल्लिक ने कहा कि लायंस क्लब का मुख्य कार्य जनसेवा है। यह संस्था अपने बल पर सेवा कार्य , फैलोशिप और नेतृत्व विकास को बढ़ावा देता है। सामाजिक कार्यों के बल पर आज लायंस क्लब का दुनिया में बोलबाला है।


     पदस्थापना बैठक को नव नामित अध्यक्ष लायंस श्रीकांत केशरी , सचिव डॉ. अरुण कुमार ,  डॉ. एस. एन. झा , रविंद्र बरनवाल  आदि ने भी संबोधित किया और देय दायित्वों का निर्वहन किए जाने का संकल्प लिया।

Post Top Ad -