गिद्धौर : पोल खोल अभियान के तहत जदयू ने निकाला मशाल जुलूस, भाजपा पर साधा निशाना - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

सोमवार, 11 सितंबर 2023

गिद्धौर : पोल खोल अभियान के तहत जदयू ने निकाला मशाल जुलूस, भाजपा पर साधा निशाना

गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui), 11 सितंबर 2023 : रविवार को कुमार सुरेन्द्र सिंह स्टेडियम से जदयू द्वारा पोल खोल अभियान के तहत जदयू  प्रखंड अध्यक्ष विवेकानंद सिंह के नेतृत्व में मशाल जुलूस निकाला गया। प्रखंड के कुमार सुरेन्द्र सिंह स्टेडियम से लेकर लार्ड मिंटो टावर चौक तक मोमबत्ती एवं मशाल जुलूस में बड़ी संख्या में जदयू कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

इस मौके पर जदयू के वरिष्ठ नेता शैलेन्द्र कुमार, जिला महासचिव जयनंदन सिह, दिनेश मंडल ने मुख्य रूप से भाग लिया। विशिष्ट तौर पर उपस्थित थे। वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते प्रखंड अध्यक्ष विवेकानंद सिंह ने कहा कि आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव में नरेन्द्र मोदी को उखाड़ फेंकने को लेकर आज पार्टी नेतृत्व ने शंखनाद कर दिया।
वही जदयू नेता शैलेन्द्र कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार पिछड़ा, अतिपिछड़ा, दलित विरोधी है जो जाति आधारित गणना का विरोध कर साबित किया है। गणना का विरोध कर केंद्र की सरकार ने अपनी दोहरी नीति को उजागर किया है। उन्होंने आगे कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को जनता उखाड़ फेंकने का काम करेगी।

इस अवसर पर कार्यक्रम में दिनेश मंडल, अजीत कुमार, देवेन्द्र रावत,अशोक केशरी, संतोष रावत,गणेश साह, निरंजन मंडल, मुन्ना गोपाल केशरी, चंदन वर्णवाल,जासीम खाँ, जाकिर खान,अवध किशोर सिंह, कृष्णा कुमार रावत, प्रमोद मंडल, रेखा देवी, नजमा खातून, सरिता देवी,विमला देवी, अंगुटी खातून सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मशाल जुलूस में शामिल हुए।

Post Top Ad -