गिद्धौर : रतनपुर के गोपाल सिंह राजद बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव मनोनित, कार्यकर्ताओं में हर्ष - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

बुधवार, 4 अक्टूबर 2023

गिद्धौर : रतनपुर के गोपाल सिंह राजद बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव मनोनित, कार्यकर्ताओं में हर्ष

गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui), 4 अक्टूबर 2023 : राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के परामर्श पर पार्टी के बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गुप्ता द्वारा रतनपुर गांव निवासी गंगा सिंह के पुत्र गोपाल कुमार सिंह को बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारी के रूप में सचिव पद पर मनोनीत किया गया है।

बताते चलें कि संगठन के गतिविधियों को सामाजिक स्तर पर सिरे से कार्य करने को लेकर गोपाल कुमार सिंह को यह जिम्मेवारी सौंपी गयी है।
वहीं पार्टी द्वारा नव मनोनीत बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव गोपाल सिंह ने इस जिम्मेवारी को ले कर्तव्यनिष्ठता से इसके दायित्वों के निर्वहन की बात कही है।

वहीं राजद द्वारा इस जिम्मेवारी के लिये पार्टी प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह एवं बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गुप्ता को नव मनोनीत प्रदेश सचिव ने इस जिम्मेवारी के सौंपे जाने को ले उनका साधुवाद किया है।

Responsive Advertisement