जमुई : जदयू अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ की जिला इकाई की बैठक में भीम संवाद को सफल बनाने का निर्णय - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शनिवार, 30 सितंबर 2023

जमुई : जदयू अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ की जिला इकाई की बैठक में भीम संवाद को सफल बनाने का निर्णय



जमुई/बिहार।  जदयू अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ की जिला इकाई की महत्वपूर्ण बैठक जिलाध्यक्ष ललन कुमार दास की अध्यक्षता में शिल्पा विवाह भवन में आहूत की गई , जिसमें अगामी 05 नवंबर को पटना स्थित भेटनरी कॉलेज के मैदान पर निर्धारित भीम संवाद सह आभार समारोह को सफल बनाने का निर्णय लिया गया। शिक्षा सेवक , विकास मित्र , तालिमी मरकज आदि संबंधित कर्मियों ने बड़ी संख्या में बैठक में हिस्सा लिया और मुख्यमंत्री के द्वारा मानदेय वृद्धि किए जाने के लिए उनके प्रति आभार जताते हुए निर्धारित भीम संवाद को सफल बनाने का संकल्प व्यक्त किया। उपस्थित जनों ने मौके पर नीतीश कुमार के पक्ष में गगनभेदी नारे लगाए और उनके नेतृत्व में पूर्ण आस्था प्रकट की। बैठक उत्साह के वातावरण में संपन्न हुआ।


    बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह झाझा विधान सभा क्षेत्र के वर्तमान विधायक दामोदर रावत ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अनुसूचित जाति के कल्याण के लिए सतत प्रयत्नशील हैं। पंचायतीराज व्यवस्था में जहां आरक्षण देकर उन्हें राजनीति में भागीदारी का अवसर दिया वहीं शिक्षा सेवकों , विकास मित्रों एवं तालिमी मरकजों का मानदेय एकमुश्त दुगना कर उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की कोशिश की है। श्री रावत ने सजता बिहार , संवरता बिहार , निखरता बिहार , बनता बिहार और बढ़ता बिहार के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताते हुए कहा कि 05 नवंबर को भारी संख्या में पटना चलें और निर्धारित कार्यक्रम भीम संवाद को सफल बनावें।


      पूर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हमेशा दलितों के हित में काम कर रहे हैं। दबे - कुचले लोगों का उत्थान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने भी भीम संवाद को सफल बनाने की अपील की।


    महादलित आयोग के पूर्व अध्यक्ष हुलास मांझी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज में दलितों को जो सम्मान मिल रहा है वह अकल्पनीय है। उन्होंने नीतीश कुमार के नेतृत्व को और ताकत दिए जाने की अपील की।


       जदयू जिलाध्यक्ष रामचरित्र मंडल , पूर्व जिलाध्यक्ष शिवशंकर चौधरी , सिंधु पासवान , अरुण भारती , दरोगी मांझी , कैलाश दास , युगल मांझी , सुनील चौधरी  आदि ने भी बैठक को संबोधित किया और 05 नवंबर को पटना में निर्धारित भीम संवाद सह आभार समारोह को सफल बनाने की अपील की।

Responsive Advertisement