गिद्धौर के नयागांव में साइकिल यात्रा एक विचार ने किया पौधरोपण - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

रविवार, 10 सितंबर 2023

गिद्धौर के नयागांव में साइकिल यात्रा एक विचार ने किया पौधरोपण

गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui), 10 सितंबर 2023 : साईकिल यात्रा एक विचार जमुई के  साईकिल यात्रियों का समूह प्रखण्ड कार्यालय से निकलकर 10 सदस्यो के साथ  विपिन कुमार के नेतृत्व में गिद्धौर के नयागांव ग्राम तक यात्रा की गई। इस अवसर पर नयागांव में सुदर्शन सिंह के निजी जमीन पर दर्जनों पौधो का रोपण किया गया। 

साइकिल यात्रा के सदस्य शेषनाथ रॉय द्वारा बताया की सच्ची दोस्ती वही है जिसमें कोई मतलब या स्वार्थ नहीं होता और ऐसे में पेड़ ही है जो वास्तव में हमारे हितेषी तो हैं ही इनका कोई स्वार्थ भी हमसे जुड़ा नहीं होता, यही सोच कर पेड़ों को मनुष्यों का सच्चा मित्र मानते हुए हमारे मंच द्वारा लगातार पौधा रोपण किया जा रहा है। 
समाजसेवी कुमार सुदर्शन सिंह ने बताया की पेड़ को बचाना ही हमारा प्रमुख दायित्व होना चाहिये और एक संकल्प, लेना चाहिए की अपने जीवन के हरेक खुशियों के पल में पौधा रोपण करना चाहिए ताकि यह हमारे जीवन के हमेसा यादगार बना रहे। मंच के सदस्यो द्वारा उनके प्रयास को सराहते हुए कहा इनका प्रयास समाज को एक पर्यावरण के क्षेत्र में नई बदलाव देखने को मिलेगा।
इस अवसर पर साइकिल यात्रा एक विचार के सदस्य रंधीर कुमार, विपिन कुमार, शेषनाथ रॉय, अजीत कुमार, आकाश कुमार सिंटू कुमार संजय कुमार, हरेराम कुमार सिंह ग्रामीण गौरव कुमार, सागर कुमार, महेश कुमार, ओमप्रकाश, सुनील, राधे पासवान, निरंजन राठौर, उपेन्द्र यादव, विनय मंडल, सुबेलाल पासवान, अभय पासवान राहुल पासवान सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Responsive Advertisement