जमुई : फूल ड्रेस रिहर्सल में दिखेगा प्लाटूनों का पराक्रम, डीएम-एसपी होंगे मुख्य मेहमान - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शनिवार, 12 अगस्त 2023

जमुई : फूल ड्रेस रिहर्सल में दिखेगा प्लाटूनों का पराक्रम, डीएम-एसपी होंगे मुख्य मेहमान

जमुई (Jamui), 12 अगस्त 2023 : जमुई में जश्न - ए - आजादी की तैयारी जोर - शोर से जारी है।श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम के मैदान पर मुख्य समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इसके मद्देनजर रविवार यानी 13 अगस्त को फुल ड्रेस रिहर्सल निर्धारित है। जिलाधिकारी अवनीश कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन तय कार्यक्रम के मुख्य मेहमान होंगे।

पदाधिकारी द्वय परेड समेत अन्य तैयारियों का जायजा लेंगे और आयोजन में जुटे जनों को जरूरी निर्देश देंगे। इस अवसर पर कई अधिकारी और महाजन मौजूद रहेंगे। स्टेडियम को दुल्हन की तरह सजाने का काम प्रगति पर है।
उधर स्वतंत्रता दिवस समारोह के मद्देनजर श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम के मैदान पर परेड पूर्वाभ्यास पूरा हो गया। इसमें सीआरपीएफ , एसएसबी , बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस बल , जिला पुलिस बल पुरुष , जिला पुलिस बल महिला , बिहार होम गार्ड , एनसीसी लड़का , एनसीसी लड़की , ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल स्काउट , ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल गाइड , मनिद्वीप एकेडमी छात्र तथा मनिद्वीप एकेडमी छात्रा की टुकड़ियों ने परेड पूर्वाभ्यास में भाग लिया और पराक्रम दिखाने के साथ राष्ट्र प्रेम में खूब पसीना बहाया।
ओपीएस की बेटियों ने भी इस दरम्यान राष्ट्रगान गायन का जमकर अभ्यास किया वहीं ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल का बैंड दस्ता बाजन में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी।
मुख्य कमांडर राजू कुमार और उप मुख्य कमांडर निरंजन कुमार ने किताबी अंदाज में मैदान में मौजूद प्लाटूनों को परेड के नियमों का पाठ पढ़ाया और उन्हें कई अद्यतन जानकारी दी।
     
पुलिस अधिकारी हरेराम कुमार , खुशबू कुमारी , मो. गुलाब , शिक्षक अनिल कुमार सिन्हा , स्वतंत्रता दिवस आयोजन समिति सदस्य डॉ. निरंजन कुमार ने परेड पूर्वाभ्यास को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।
इधर जिला प्रशासन के सौजन्य से जश्न - ए - आजादी को यादगार बनाने के लिए शिल्पा विवाह भवन में संध्या में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है। इसकी भी यथोचित तैयारी जारी है।

सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन समिति सदस्य डॉ. निरंजन कुमार ने बताया कि नामित शिक्षण संस्थान यथाशीघ्र चयनित प्रस्तुतियों की सूची उन्हें हस्तगत कराएं ताकि तमाम गीतों को सूचीबद्ध किया जा सके। उन्होंने इसे प्राथमिकता दिए जाने की बात कही।

Responsive Advertisement