जमुई : 97वीं जयंती पर याद किए गए स्मृतिशेष विधायक नरदेव भगत, दी गई श्रद्धांजलि - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

A venture of Aryavarta Media

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, 14 August 2023

जमुई : 97वीं जयंती पर याद किए गए स्मृतिशेष विधायक नरदेव भगत, दी गई श्रद्धांजलि



जमुई (Jamui), 13 अगस्त 2023 : महान स्वतंत्रता सेनानी , स्मृतिशेष विधायक , वरिष्ठ अधिवक्ता एवं सरस्वती अर्जुन एकलव्य कॉलेज के संस्थापक दिवंगत नरदेव प्रसाद भगत को उनकी 97 वीं जयंती पर जमुई ने नमन किया और अशेष श्रद्धांजलि अर्पित की।


    सरस्वती अर्जुन एकलव्य कॉलेज के परिसर में स्थित उनकी समाधि स्थल पर मुख्य समारोह का आयोजन किया गया जहां जमुई के महाजनों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनके अधूरे कार्यों को पूरा किए जाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर निरंकारी मंडल ने कॉलेज परिसर में वृक्षारोपण किया और हरित क्रांति को बल दिया। जयंती समारोह को लेकर परिसर में गहमागहमी बनी रही।


     जदयू के प्रदेश महासचिव ई. शंभू शरण ने स्व. नरदेव बाबू को नमन करते हुए कहा कि वे आज भी प्रासंगिक हैं। उन्होंने अन्याय और अत्याचार के खिलाफ अंतिम सांस तक लड़ाई लड़ी। समाज में बदलाव लाना उनका मुख्य उद्देश्य था। उनके अधूरे कार्यों को पूरा किए जाने के लिए हमें आगे आना चाहिए। ई. शरण ने उन्हें अमिट श्रद्धांजलि अर्पित की।


     बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष राज किशोर सिंह ने दिवंगत विधायक को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि वे प्रखर वक्ता के साथ राजनीति के पुरोधा थे। उनका कार्यकाल जमुई जिला के लिए मानक है। उन्होंने समाज के कमजोर वर्ग के लिए संघर्ष किया। समाज के अंतिम पायदान पर रहने वाले लोगों के लिए भी समुचित कदम उठाया। आज वे हमारे बीच नहीं हैं , लेकिन उनका आदर्श आज भी जिंदा है। श्री सिंह ने उनके आदर्शों को आत्मसात किए जाने की अपील की।


     बरहट प्रखंड प्रमुख रूबेन कुमार सिंह , बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रकाश कुमार भगत , व्यवसायिक संघ के सचिव शंकर साह , अमर कुमार भगत , बलभद्र शर्मा , गोपाल कृष्ण , प्रभाष कुमार भगत , प्रो. दुर्गा प्रसाद केशरी आदि ने भी दिवंगत भगत के चित्र पर माल्यार्पण किया और उनके सपनों का जमुई बनाने का संकल्प व्यक्त किया।

Post Top Ad