गिद्धौर : शारदीय दुर्गा पूजा सह लक्ष्मी पूजा समिति की अध्यक्ष बनीं उप मुखिया रूबी - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

सोमवार, 14 अगस्त 2023

गिद्धौर : शारदीय दुर्गा पूजा सह लक्ष्मी पूजा समिति की अध्यक्ष बनीं उप मुखिया रूबी



 गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui), 13 अगस्त 2023 : रविवार को गिद्धौऱ के पंचमंदिर परिसर में शारदीय दुर्गा पूजा सह लक्ष्मी पूजा समिति की बैठक कार्यकारी अध्यक्ष राजीव कुमार पिंकू की अध्यक्षता में आयोजित की गई।


बैठक में सर्व प्रथम पंचायत की मुखिया व शारदीय दुर्गा पूजा सह लक्ष्मीपूजा समिति की अध्यक्ष दिवंगत कला देवी को समिति के सदस्यों द्वारा दो मिनट का मौन रख उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।


शारदीय दुर्गा पूजा सह लक्ष्मी पूजा समिति के कार्यकारी अध्यक्ष राजीव कुमार पिंकू ने कहा कि गिद्धौऱ का दुर्गा पूजा सह लक्ष्मीपूजा के दौरान यंहा लगने वाला मेला जमुई जिला सहित पूरे सूबे में अपनी एक अलग पहचान रखता है। इसलिए गिद्धौऱ राज रियासत के कुंअर राज राजेश्वर प्रसाद सिंह के निर्देश पर पंचायत की मुखिया व शारदीय दुर्गा पूजा सह लक्ष्मीपूजा सिमिति की अध्यक्ष कला देवी के निधन उपरांत वर्तमान में पतसंडा पंचायत के कार्यकारी मुखिया रूबी कुमारी को ऐतिहासिक दुर्गा पूजा सह लक्ष्मी पूजा समिति का अध्यक्ष घोषित किया जाता है।जिससे पूजा कमिटी को इस वर्ष आने वाले दुर्गा पूजा में किसी प्रकार की कोई कठिनाई का सामना न करना पड़े।


 बैठक में शारदीय दुर्गा पूजा सह लक्ष्मी पूजा समिति के सचिव राजेश कुमार राजू,वरीय सदस्य महेश रावत, कोषाध्यक्ष सुबोध कुमार केशरी,नरेश प्रसाद सिंह,अश्वनी सिंह चौहान,रतन राम,राजेश कुमार उर्फ पाजो दा,बिनोद यादव,राजीव सिंह,मुकेश सिंह सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।

Post Top Ad -