दुविधा में बिहार के शिक्षक! स्कूल में करें ड्यूटी या करें गणना का काम? - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

मंगलवार, 8 अगस्त 2023

दुविधा में बिहार के शिक्षक! स्कूल में करें ड्यूटी या करें गणना का काम?

गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui), 8 अगस्त 2023 : जमुई जिले के हजारों शिक्षक इन दिनों काफी दुविधा में जीवन गुजार रहे हैं। उनकी दुविधा का कारण जाति जनगणना की रिपोर्ट बनी हुई है। जाति जनगणना के लिए शिक्षकों को लगाया गया है। शिक्षकों द्वारा जाति जनगणना का फॉर्म भरकर प्रखंड कार्यालय में जमा भी कर दिया गया है।

इसके बावजूद अब उन सभी फॉर्म को एप में ऑनलाइन करने के लिए सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी शिक्षकों को प्रखंड कार्यालय ने बुलाकर इंट्री करने को कह रहे है। लेकिन जिला शिक्षा पदाधिकारी कपिलदेव तिवारी ने पत्र निर्गत कर शिक्षकों को विद्यालय में उपस्थित रह कर विद्यालय संचालन का आदेशा दिया गया है।
वहीं 1 अगस्त को पटना हाईकोर्ट से फैसला आने पर जाति गणना का शेष कार्य को 5 अगस्त तक शिक्षकों द्घारा घर-घर जाकर पूरा कर दिया गया है।इसके बाद सभी बीडीओं अब उन सभी शिक्षकों को मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन करने के लिए प्रखंड कार्यालय में कैंप कराकर ऑनलाइन करने के निर्देश दिया गया है।

लेकिन इसके लिए कोई भी पदाधिकारी पत्र निर्गत नही कर रहे है कि वे सभी शिक्षक विद्यालय किस समय छोड़कर जाति गणना का कार्य करें।शिक्षकों पर दबाब बनाया जा रहा है।

Responsive Advertisement