झाझा रेलवे स्टेशन के बाहर से स्कूटी की हुई चोरी, सीसीटीवी फुटेज में चोर की तस्वीर कैद - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

रविवार, 30 जुलाई 2023

झाझा रेलवे स्टेशन के बाहर से स्कूटी की हुई चोरी, सीसीटीवी फुटेज में चोर की तस्वीर कैद

झाझा/जमुई (Jhajha/Jamui), 30 जुलाई 2023 : जमुई जिलान्तर्गत झाझा रेलवे स्टेशन के बाहरी परिसर से शनिवार को एक व्यवसायी की स्कूटी चोरी हो जाने का मामला प्रकाश में आया है। जिसका वीडियो रेलवे स्टेशन के पास लगे सीसीटीवी मे कैद हो गया।

दरअसल रेलवे कॉलोनी में कुर्सी-टेबुल बेचने वाले व्यवसायी मनोज कुमार कुछ जरूरी कार्य से रेलवे स्टेशन गए थे। रेलवे स्टेशन के बाहरी परिसर में वह अपनी स्कूटी लगाकर प्लेटफार्म पर गए। कुछ देर के बाद जब वापस लौटे तो उक्त स्थल से स्कूटी गायब थी।
जिसके बाद रेल पुलिस से मदद ली और रेलवे स्टेशन के बाहर लगे सीसीटीवी का फुटेज देखा गया। उसमें नजर आया कि एक युवक जो पीठ में बैग टांगे हुए था, उसने पहले इधर-उधर नजरें दौड़ाई, स्कूटी पर बैठा और स्कूटी का लाॅक खोलकर उसे लेकर चंपत हो गया। स्कूटी मालिक ने काफी खोजबीन की लेकिन कुछ भी पता नहीं चल पाया।
जिसके बाद स्कूटी मालिक मनोज कुमार ने झाझा थाना में स्कूटी चोरी के संदर्भ में आवेदन दिया है।

बताते चलें कि दो माह पूर्व बाजार के एक दुकानदार का भी रेलवे स्टेशन के बाहर से बाइक चोरी हो गया था। झाझा में स्कूटी–बाइक चोरी होने का मामला दिनोदिन बढ़ते जा रहा है।

Responsive Advertisement