गिद्धौर : बनझुलिया में सलोनी पूजा धूमधाम से संपन्न, अब शुरू होगी खेतों में धान की बुवाई - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

मंगलवार, 4 जुलाई 2023

गिद्धौर : बनझुलिया में सलोनी पूजा धूमधाम से संपन्न, अब शुरू होगी खेतों में धान की बुवाई

गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui), 4 जुलाई 2023
✓ रिपोर्ट : डबलू पंडित 
गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत पतसंडा पंचायत के बनझुलिया गांव में मंगलवार को सलोनी पूजा धूमधाम से संपन्न हुई। इस बारे में स्थानीय ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक वर्ष सावन माह के पहले मंगलवार को गांव के सभी कुल देवी-देवताओं को पूरे विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना करने की परंपरा सदियों से चली आ रही है।
यहां के ग्रामीणों में कुल देवी–देवताओं के प्रति इतनी आस्था है कि हर घर के एक–एक सदस्य पूरे नियम–निष्ठा से प्रसाद लेकर मां विषहरी, मां काली एवं मां भगवती को जाकर चढ़ाते हैं, उसके बाद उस महाप्रसाद को लाकर पूरे परिवार सहित ग्रहण करते हैं।
बताते चलें कि जब तक इस गांव में सलोनी पूजा नहीं होती है तब तक कोई भी किसान अपने खेतों में धान की रोपनी नहीं करते हैं। यह परंपरा सदियों से चली आ रही है। सलोनी पूजा संपन्न होते ही किसान अपने खेतों में धान की बुवाई कर सकते हैं। इस पूजा को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में काफी खुशी देखी गई।

Post Top Ad -