रत्नम् 2.0 : तैयार हो गई पटकथा, अवार्ड के लिए करना होगा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

मंगलवार, 20 जून 2023

रत्नम् 2.0 : तैयार हो गई पटकथा, अवार्ड के लिए करना होगा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

जमुई/बिहार : जिले का सबसे प्रतिष्ठित सम्मान ' रत्नम् ' के दूसरे अध्याय की पटकथा लिख दी गई है। इस इवेन्ट के कोर टीम द्वारा कार्यक्रम का खाका तैयार किया जा रहा है। 

इस संदर्भ में gidhaur.com से बात करते हुए "रत्नम्" टीम के समन्वयक अभिषेक कुमार झा ने उक्त आशय की जानकारी साझा करते हुए बताया -
जमुई जिले के सांस्कृतिक उन्नयन के लिए वर्ष 2022 में 06 नवम्बर को रत्नम् अवॉर्ड की शुरुआत की गई थी, जिसमे जिले के उभरते प्रतिभावान व्यक्तित्व को एक पटल पर सम्मानित करते हुए जमुई जिले के मस्तक को ऊंचा करने का अवसर प्रदान किया था। जिला प्रसाशन के संरक्षण में यह इवेन्ट जमुई हण्ट के बैनर तले आयोजित की गई थी। अब वर्ष 2023 में रत्नम् सीजन 2 आयोजित किये जाने पर विचार किया जा रहा है। सितंबर माह में रत्नम् इवेन्ट जिले के उभरते प्रतिभावान व्यक्तित्व को एक मंच पर प्रतिष्ठा प्रदान करेगा। 
रत्नम् के समन्वयक अभिषेक कुमार झा ने बताया कि 'जमुई हण्ट' द्वारा रत्नम् 2.0 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म का लिंक जल्द ही सार्वजनिक कर दिया जाएगा, जिसके माध्यम से रत्नम् अवॉर्ड के लिए प्रतिभागी ऑनलाइन अपना रेजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। उन्होंने बताया कि, जमुई जिले को गौरवान्वित करने के दिशा में 'जमुई हण्ट' की टीम द्वारा इस तरह का सार्थक प्रयास आगामी भविष्य में भी जारी रहेगा।
बीते वर्ष आयोजित हुए रत्नम में  साहित्यकार, ज्योतींद्र मिश्र, स्पोर्टसगर्ल सीमा यादव, पर्वतारोही अनीशा दुबे, रक्तवीर सुमन सौरभ, पर्यावरण प्रहरी साईकिल यात्रा एक विचार जैसे प्रतिभावान व्यक्तित्व को रत्नम् से नवाजा गया था।

Responsive Advertisement