गिद्धौर : तेज बारिश के बीच हुए वज्रपात में रतनपुर गांव में एक की मौत - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

बुधवार, 21 जून 2023

गिद्धौर : तेज बारिश के बीच हुए वज्रपात में रतनपुर गांव में एक की मौत

रतनपुर/गिद्धौर/जमुई (Ratanpur/Gidhaur/Jamui), 21 जून 2023 : गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत रतनपुर गांव में बुधवार को गरज के साथ हुई तेज बारिश में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान बद्री पांडेय के 50 वर्षीय पुत्र अशोक पांडेय उर्फ घोलट पांडेय के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक रतनपुर के उलाई नदी के किनारे से अपने घर गाय लेकर लौट रहे थे। इसी दौरान गरज के साथ हुई तेज बारिश के बीच वज्रपात में वो बुरी तरह झुलस गए। जिसके बाद आनन–फानन में तत्क्षण इलाज हेतु परिजनों द्वारा उन्हें सदर अस्पताल, जमुई ले जाया जा रहा था। जहां रास्ते मे ही उनकी मौत हो गई।
इस मार्मिक घटना के बाद से परिजनों में मातम का माहौल है।वहीं घटना की सूचना ग्रामीणों द्वारा प्रशासन को भी दे दी गई है।

Post Top Ad -