गिद्धौर : मोटे अनाज के उपज और उपयोग को बढ़ावा देने के लिए लगेगा मिलेट मेला - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

गुरुवार, 22 जून 2023

गिद्धौर : मोटे अनाज के उपज और उपयोग को बढ़ावा देने के लिए लगेगा मिलेट मेला

गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui) : मोटे अनाजों के उपज और उपयोग के प्रति किसानों और आम नागरिकों में जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में मिलेनियम स्टार फाउंडेशन द्वारा गिद्धौर के कन्या मध्य विद्यालय परिसर में मिलेट मेला का आयोजन आगामी शनिवार को होने जा रहा है। यह जानकारी मिलेनियम स्टार फाउंडेशन के जमुई जिलाध्यक्ष अभिषेक कुमार झा ने दी।

अभिषेक ने बताया कि मोटे अनाजों के प्रति लोगों को जानकारी देने और इसके लाभ के बारे में बताने के उद्देश्य से नेहरू युवा केंद्र द्वारा मिलेट मेला का आयोजन हो रहा है। जिस कड़ी में गिद्धौर में यह आयोजन इस शनिवार को होगा।

इसमें स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण, कृषि सहित अन्य क्षेत्रों से लोग सम्मिलित होंगे। इसमें मोटे अनाज और उनकी बनी सामग्रियों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर सभी जुटे हुए हैं।

Post Top Ad -