गिद्धौर : मिलेनियम स्टार फाउंडेशन ने जरूरतमंद बच्चे को किया पाठ्य सामग्री का वितरण - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

गुरुवार, 8 जून 2023

गिद्धौर : मिलेनियम स्टार फाउंडेशन ने जरूरतमंद बच्चे को किया पाठ्य सामग्री का वितरण

गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui), 8 जून 2023 : राष्ट्रीय स्तर पर कार्यरत सामाजिक संस्था मिलेनियम स्टार फाउंडेशन जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा प्रदान करने के लिए सदैव प्रयत्नशील है। इसी कड़ी में फाउंडेशन की फाउंडर ट्रस्टी मोनालिसा भारती द्वारा गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत कोल्हुआ पंचायत के धोबघट गांव निवासी स्व. मलकू पासवान के पुत्र अजय कुमार पासवान को बिहार बोर्ड की ग्यारहवीं कक्षा की पाठ्य पुस्तकें, अभ्यास पुस्तिका एवं कलम प्रदान किया गया। 
इस पुनीत कार्य में सहभागी बनते हुए ये सभी पाठ्य सामग्री युवा संघ सोनो के प्रतिनिधि पंकज सिंह के सौजन्य से मिलेनियम स्टार फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष अभिषेक कुमार झा को उपलब्ध करवाया गया। जिसका वितरण फाउंडेशन कार्यालय में किया गया।
इस बारे में मिलेनियम स्टार फाउंडेशन की फाउंडर ट्रस्टी मोनालिसा भारती ने कहा कि अच्छी शिक्षा सबको मिलनी चाहिए। हमारे देश का संविधान भी सभी को शिक्षा का अधिकार देता है। ऐसे में हमारे द्वारा नियमित यह प्रयास किया जा रहा है कि जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से काम किया जाए। इस दिशा में फाउंडेशन के सभी पदेन सदस्य एवं वॉलंटियर कार्यरत हैं।

Responsive Advertisement