गिद्धौर : दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र होगा उत्क्रमित, सिविल सर्जन ने दिए संकेत - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

गुरुवार, 8 जून 2023

गिद्धौर : दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र होगा उत्क्रमित, सिविल सर्जन ने दिए संकेत

गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui), 8 जून 2023 : गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय स्थित दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को उत्क्रमित किया जायेगा। बीते दिनों अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे सिविल सर्जन डॉ. कुमार महेंद्र प्रताप ने इसके संकेत दिए हैं।

पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है की इसी अस्पताल में रोगियों के इलाज की समुचित व्यवस्था हो सके। उन्हें बेहतर इलाज के लिए अन्य जगह न जाना पड़े।

इस दौरान सिविल सर्जन डॉ. कुमार महेंद्र प्रताप ने दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अज़ीमा निशात को निर्देशित करते हुए कहा कि अस्पताल में मरीजों को बेहतर सेवा देने के लिए और क्या कुछ किया जा सकता है, इस बारे विचार कर जानकारी दें। जिसपर अस्पताल प्रभारी ने स्वीकृति जताई।

वहीं सिविल सर्जन ने कहा कि स्थानीय स्तर पर संचालित स्वास्थ्य केंद्रों में इतनी सुविधाएं होनी चाहिए की मरीज यहां तक न पहुंचे, उनका उपचार वहां ही हो जाए। साथ ही इस अस्पताल में इतनी व्यवस्थाएं हों कि मरीज को यहां से सदर अस्पताल जमुई न रेफर करना पड़े, उसका समुचित इलाज इसी अस्पताल में हो जाए। अगर इन दो स्तर पर व्यवस्थाएं सही हो जाएं तो सदर अस्पताल जमुई की व्यवस्थाओं में भी सुधार हो सकेगा और अनावश्यक भीड़ नहीं लगेगी।

बता दें कि पदभार संभालने के बाद से ही सिविल सर्जन डॉ. कुमार महेंद्र प्रताप एक्शन मोड में हैं। दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उनकी विशेष नजर है। कुछ दिनों पूर्व ही इस अस्पताल में एक्सरे मशीन की शुरुआत हो चुकी है, जिससे मरीजों को काफी लाभ हो रहा है। वहीं लैब जांच, आरटीपीसीआर, निःशुल्क दवा भी नियमित मिल रही हैं।

Post Top Ad -