7 जून को गिद्धौर आयेंगे नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा, भाजपा कार्यकर्ता करेंगे स्वागत - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

मंगलवार, 6 जून 2023

7 जून को गिद्धौर आयेंगे नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा, भाजपा कार्यकर्ता करेंगे स्वागत

गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui), 6 जून 2023 : भाजपा नेता व सदन में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा का आगमन गिद्धौर में होने जा रहा है। जिसमें भारतीय जनता पार्टी गिद्धौर मंडल के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। यह जानकारी भारतीय जनता पार्टी गिद्धौर मंडल के सोशल मीडिया प्रभारी डब्लू पंडित ने दी।
उन्होंने बताया कि बुधवार, 7 जून को सड़क मार्ग के रास्ते जमुई से गिद्धौर होते हुए झाझा जाने का कार्यक्रम तय है। जिस क्रम में दोपहर 2 बजे के आसपास वे गिद्धौर पहुंचेंगे। यहां लॉर्ड मिंटो टावर चौक के पास नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा का गिद्धौर मंडल द्वारा मंडलाध्यक्ष मिथलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया जाएगा।

Post Top Ad -