गिद्धौर : भौराटांड़ के निकट सड़क दुर्घटना में दो व्यक्ति घायल, अज्ञात वाहन ने पीछे से मारी टक्कर - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शुक्रवार, 16 जून 2023

गिद्धौर : भौराटांड़ के निकट सड़क दुर्घटना में दो व्यक्ति घायल, अज्ञात वाहन ने पीछे से मारी टक्कर

गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui), 16 जून 2023 : गिद्धौर-जमुई एनएच 333 मुख्य राजमार्ग के भौराटांड़ गांव के निकट अज्ञात वाहन की ठोकर से एक बाइक पर सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान झाझा प्रखंड के कानन गांव निवासी उपेंद्र पासवान (पिता - दुखी पासवान) एवं अजय पासवान (पिता - नरेश पासवान) के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ये दोनों अपने निजी कार्य को संपादित कर झाझा प्रखंड अंर्तगत अपने गांव कानन लौट रहे थे इसी दौरान गिद्धौर-जमुई एनएच 333 मुख्य राजमार्ग के भौराटांड़ गांव के निकट पीछे से एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को ठोकर मार दी।
घटना की सूचना गिद्धौर थाना को मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों घायलों को दिग्विजय सिंह समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गिद्धौर पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया।

Responsive Advertisement