गिद्धौर : टोटो की टक्कर से पतसंडा के वार्ड सदस्य सबीजान मियां घायल, जमुई रेफर - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शुक्रवार, 2 जून 2023

गिद्धौर : टोटो की टक्कर से पतसंडा के वार्ड सदस्य सबीजान मियां घायल, जमुई रेफर

गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui), 2 जून 2023 : गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय स्थित कुमार सुरेंद्र सिंह स्टेडियम के निकट शुक्रवार को दोपहर तेज रफ्तार टोटो ने अनियंत्रित होकर ग्राम पंचायत राज पतसंडा के वार्ड संख्या 6 के वार्ड सदस्य सबीजान मियां को टक्कर मार दी। जिसमें वे घायल हो गए। 

दुर्घटना के स्थानीय ग्रामीणों द्वारा टोटो चालक को पकड़ लिया गया और घायल वार्ड सदस्य को दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गिद्धौर में भर्ती कराया गया। जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल जमुई रेफर कर दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड सदस्य सबीजान मियां किसी काम से गिद्धौर बाजार की ओर जा रहे थे, इसी दौरान कुमार सुरेंद्र सिंह स्टेडियम के पास एक टोटो ने अनियंत्रित होकर ठोकर मार दी। जिसमें वे घायल हो गए। उनका उपचार सदर अस्पताल में जारी है। फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।

Responsive Advertisement