गिद्धौर बाजार में बाइक दुर्घटना में एक युवक घायल, मिंटो टावर चौक पर हुई घटना - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

रविवार, 4 जून 2023

गिद्धौर बाजार में बाइक दुर्घटना में एक युवक घायल, मिंटो टावर चौक पर हुई घटना

गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui), 4 जून 2023 : बीते शनिवार को गिद्धौर बाजार में हुए एक बाइक दुर्घटना में एक युवक घायल हो गया। जिसे ग्रामीणों के सहयोग से दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां घायल युवक का प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल जमुई रेफर कर दिया गया।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक घायल की युवक की पहचान गिद्धौर के मुस्लिम टोला निवासी सुलो मियां के पुत्र हरगी मियां के रूप में की गई है।
बताया गया कि हरगी मियां अपने निजी काम को लेकर गिद्धौर बाजार गया था। जब वह अपनी बाइक से घर लौट रहा था। तभी गिद्धौर के मिंटो टावर चौक के मोड़ के पास अचानक उसके बाइक के सामने एक व्यक्ति आ गया। जिसे बचाने में वह मोटरसाइकिल से गिर गया और बुरी तरह से घायल हो गया।

Responsive Advertisement