जमुई : जिला विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष बने शर्मा चंद्रेश्वर उपाध्याय, महासचिव चुने गए अमित - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

मंगलवार, 16 मई 2023

जमुई : जिला विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष बने शर्मा चंद्रेश्वर उपाध्याय, महासचिव चुने गए अमित

जमुई (Jamui), 16 मई 2023 : जिला विधिज्ञ संघ का द्विवार्षिक चुनाव (सत्र 2023 - 25) संपन्न हो गया। निर्वाचन पदाधिकारी शिव शंकर प्रसाद साहू ने मतों की गणना के बाद विजेताओं के नाम की घोषणा कर उन्हें जीत का प्रमाण पत्र दे रहे हैं। वोटों की गिनती का कार्य सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।  
     
वरिष्ठतम अधिवक्ता शर्मा चंद्रेश्वर उपाध्याय अध्यक्ष पद आर निर्वाचित हुए , महासचिव पद पर अमित कुमार ने कब्जा जमाया। कोषाध्यक्ष पद के लिए प्रदीप कुमार सिंह निर्वाचित घोषित किए गए। शेष पदों का भी परिणाम घोषित कर दिया गया है।
निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि एकल पद अध्यक्ष के लिए शर्मा चंद्रेश्वर उपाध्याय को 396 मत मिले वहीं उनके प्रतिद्वंदी अश्विनी कुमार यादव को 293 मतों से संतोष करना पड़ा। इसी पद के लिए मनोज कुमार सिंह को कुल 66 मत मिले। इस प्रकार श्री उपाध्याय ने 103 मतों से जीत दर्ज कर अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया।
    
उधर महासचिव पद के लिए अमित कुमार को 457 मत मिले वहीं उनके प्रतिद्वंदी संजीव कुमार सिंह ने 161 मत हासिल किया। इसी पद के लिए प्रदीप कुमार सिंह को 47 , अविनाश कुमार नीरज को 41 तथा कुमार शशि शेखर सिन्हा उर्फ दीपक जी को 36 वोटरों ने समर्थन किया। इस प्रकार अमित कुमार 296 मतों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की और महासचिव बनने का गौरव हासिल किया।
जिला विधिज्ञ संघ के लिए कोषाध्यक्ष पद पर प्रदीप कुमार सिंह निर्वाचित घोषित किए गए। उन्हें कुल 245 मत मिला जबकि उनके प्रतिद्वंदी राजेश कुमार को 159 अधिवक्ताओं ने अपना समर्थन दिया। इसी पद के उम्मीदवार महेश प्रसाद यादव को 61 , शशि शेखर सिंह को 57 , अशोक कुमार केशरी को 52 , गरीब गिरी गोस्वामी को 42 तथा मनोज कुमार पासवान को 63 मत मिले।
     
जिला विधिज्ञ संघ के अन्य पदों के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। सभी विजेताओं को प्रमाण पत्र दिया जा रहा है।

Post Top Ad -