टिहिया निवासी डॉ निरंजन सिंह को अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी में " शिक्षा-भूषण " से किया गया अलंकृत - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शनिवार, 8 अप्रैल 2023

टिहिया निवासी डॉ निरंजन सिंह को अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी में " शिक्षा-भूषण " से किया गया अलंकृत

रिपोर्ट :- शुभम मिश्र 
खैरा/जमुई (Khaira,Jamui) 08-04-2023
विद्वान प्रशस्यते लोके विद्वान सर्वत्र गौरवम् ।
विद्वया लभते सर्वं विद्या सर्वत्र पूज्यते॥

संस्कृत का यह श्लोक जिले के शिक्षाविद टिहिया निवासी डॉ निरंजन सिंह पर इन दिनों ठीक तरीके से चरितार्थ हो रही है।सूबे में जमुई जिले का एक खास स्थान है।चाहे वो राजनीति के क्षेत्र में हो,खेल के क्षेत्र में हो, खनिज संपदा का क्षेत्र हो,पर्यटन का क्षेत्र हो या शिक्षा का क्षेत्र हो हरेक जगह जमुई अपनी पहचान बनाता आ रहा है।इस बार टिहिया निवासी डॉ निरंजन सिंह को नेपाल स्थित त्रिभुवन विश्वविद्यालय,सिनास भवन के जनक सभागार काठमांडू में वैश्विक परिदृश्य में शिक्षा साहित्य,संस्कृति और समाज की भूमिका जैसे विषय पर 3 एवं 4 अप्रैल 2023 को आयोजित हुए दो दिवसीय अंतराष्ट्रीय संगोष्ठी में विशेषज्ञ वक्तव्य के साथ तकनीकी सत्र की अध्यक्षता करने का मौका मिला।

यह कार्यक्रम त्रिभुवन विश्वविद्यालय काठमांडू एवं श्री राम सुहाग तिलक काॅलेज जहानाबाद ,बिहार के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया था।इस कार्यक्रम में भारत ही नहीं वरन कई देशों के शिक्षाविदों ने विषयांतर्गत अपने विचार रखे।भारत की तरफ से श्री सिंह ने शिक्षा,साहित्य एवं योग का भारतीय संस्कृति में सृजनात्मक एवं रचनात्मक संबंध के बारे में बताया।

उनके द्वारा शिक्षा,साहित्य,संस्कृति एवं भाषा के प्रति निष्ठा,समृद्ध प्रतिबद्धता के कारण त्रिभुवन विश्वविद्यालय,काठमांडू द्वारा उन्हें " शिक्षा-भूषण " सम्मान से अलंकृत किया गया है।बताते चलें कि शैक्षिक आलेख लेखन,कविता,बागवानी में रूचि रखने वाले और शिक्षण कार्य में अनेक पुरस्कारों से अलंकृत डॉ निरंजन सिंह वर्तमान में आर.एस.शारदा देवी एजुकेशन कॉलेज,नैनहा, हाजीपुर, वैशाली में प्राचार्य के पद पर कार्यरत हैं।

विदित हो कि पिछले वर्ष उनकी कार्य प्रतिबद्धता एवं निष्ठा के कारण उन्हें पाटलिपुत्रा विश्वविध्यालय का सीनेट सदस्य बनाया गया है।कुछ महीने पहले उन्हें आर्यभट्ट नाॅलेज विश्वविद्यालय, पटना के पाठ्यक्रम प्राक्कलन रूपरेखा समिति का सदस्य भी बनाया गया है।वहीं श्री सिंह को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर " शिक्षा-भूषण " पुरस्कार से अलंकृत करने पर क्षेत्र के लोग गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।

क्षेत्र के प्रबुद्धजन एवं शिक्षाविदों में डाॅ.एस एन मिश्र,डॉ.अभय सिंह,डॉ.शशि सिंह,डॉ.ज्ञानमणि त्रिपाठी,प्रो.रामअवतार सिंह, पंकज सिंह,सप्पन सिंह,प्रशांत सिंह, पन्ना सिंह, सोनी सिंह,अशोक सिंह,छोटकू सिंह सहित दर्जनों लोगों ने बधाई दी है।

Responsive Advertisement