राष्ट्रीय लोक जनता दल के बिहार प्रदेश अध्यक्ष बने रमेश सिंह कुशवाहा, लोगों ने दी बधाई - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

मंगलवार, 4 अप्रैल 2023

राष्ट्रीय लोक जनता दल के बिहार प्रदेश अध्यक्ष बने रमेश सिंह कुशवाहा, लोगों ने दी बधाई

अलीगंज/जमुई (Aliganj/Jamui), 4 अप्रैल 2023
✓ रिपोर्ट : चंद्रशेखर सिंह 
राष्ट्रीय लोक जनता दल (Rashtriya Lok Janata Dal) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व केन्द्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) ने पार्टी के बिहार (Bihar) प्रदेश अध्यक्ष पद पर पूर्व विधायक रमेश सिंह कुशवाहा को मनोनीत किया है।

उनके मनोनयन पर पार्टी कार्यकर्ताओं में काफी खुशी का महौल है।
उनके इस मनोनयन पर रालोजद जमुई के वरिष्ठ नेता किसान श्री धर्मेन्द्र कुशवाहा, राजेन्द्र महतो, निशांत कुमार, जयराम महतो, अभिषेक कुमार, अरूण ठाकुर, लखन राम, नगीना राम, कृष्ण कुमार, विश्वनाथ कुमार सहित दर्जनो पार्टी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को साधुवाद देते हुए नव मनोनीत प्रदेश अध्यक्ष को बधाई व शुभकामना देते हुए कहा कि बिहार मे इनके नेतृत्व मे पार्टी मजबूत और सशक्त होगी।

Responsive Advertisement