भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी से मिले सोनपुर के वरीय भाजपा नेता ओम कुमार सिंह - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

बुधवार, 5 अप्रैल 2023

भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी से मिले सोनपुर के वरीय भाजपा नेता ओम कुमार सिंह



पटना/बिहार (Patna/Bihar), 5 अप्रैल

✓ अनूप नारायण सिंह 

वरीय अधिवक्ता तथा सोनपुर विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता ओम कुमार सिंह ने आज पटना में भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी से मिलकर उन्हें बधाई दी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लिखित पुस्तक शॉल और पुष्पगुच्छ देकर उन्होंने सम्राट चौधरी का स्वागत किया।


मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए ओम कुमार सिंह ने कहा कि सम्राट चौधरी युवा हैं तथा बिहार में भाजपा ने उनके कंधे पर बड़ी जिम्मेवारी सौंपी है। भाजपा के एक समर्पित कार्यकर्ता होने के नाते सोनपुर विधानसभा क्षेत्र में पार्टी के चल रही गतिविधियों के बारे में विस्तार से चर्चा हुई तथा इनके नेतृत्व में 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर चल रही तैयारी की भी जानकारी दी गई।


उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी बिहार में सक्षम नेतृत्व देने में सफल है। आने वाले दिनों में इसका परिणाम भी साफ नजर आएगा।


उन्होंने कहा कि सोनपुर भाजपा का एक मजबूत गढ़ है तथा सारण लोकसभा क्षेत्र में भी भाजपा का मजबूत जनाधार है।

Post Top Ad -